न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद में आसमान से टूटा कहर, मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा लंदन जा रहा एयर इंडिया विमान, 20 छात्रों की मौत की आशंका

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान BJ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा, जिसमें 242 लोग सवार थे। हादसे में कई छात्रों की मौत की आशंका, राहत और बचाव कार्य जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 4:27:32

अहमदाबाद में आसमान से टूटा कहर, मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा लंदन जा रहा एयर इंडिया विमान, 20 छात्रों की मौत की आशंका

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला बड़ा हादसा हो गया है। एयर इंडिया का B-787 ड्रीमलाइनर विमान, जो फ्लाइट AI-171 के रूप में अहमदाबाद से गैटविक, लंदन जा रहा था, वह टेकऑफ के महज 5 मिनट बाद ही नियंत्रण खो बैठा और अचानक मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि यह इलाका बीजे मेडिकल कॉलेज के पास स्थित है, और प्लेन सीधा कॉलेज के हॉस्टल की इमारत पर जा गिरा।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इसी हॉस्टल के ऊपर स्थित कैंटीन में मेडिकल कॉलेज के छात्र आमतौर पर लंच करते हैं। हादसे के समय भी कैंटीन में कई छात्र मौजूद थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में करीब 20 छात्रों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों द्वारा अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

air india plane crash ahmedabad,ai-171 accident news,ahmedabad plane crash students,bj medical college crash,dreamliner crash india,meghani nagar air crash,air india london flight accident,aviation disaster india

हादसे की भयावहता का दृश्य कैमरे में कैद

बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरे विमान की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि प्लेन का पिछला हिस्सा इमारत की दीवार से लटका हुआ है, जबकि आगे का हिस्सा बुरी तरह जलकर राख हो चुका है। जलते विमान से उठता धुएं का गुबार आसमान तक फैल गया था, जिसने पूरे इलाके को घना और भयावह बना दिया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, हाई अलर्ट पर अस्पताल

घटना के तुरंत बाद NDRF की तीन टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गईं। वडोदरा से भी दो अतिरिक्त टीमें अहमदाबाद के लिए रवाना कर दी गई हैं। अहमदाबाद सिविल अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को त्वरित इलाज के लिए पहुंचाया जा रहा है। अहमदाबाद नगर आयुक्त और पुलिस कमिश्नर भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

धुएं के गुबार और बंद सड़कें: शहर की रफ्तार थमी

फायर ब्रिगेड की तीन टीमें भी मौके पर तैनात हैं। हादसे के बाद आस-पास की सभी सड़कें तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई हैं ताकि राहत कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट न हो। विमान के पेड़ से टकराते ही एक जबरदस्त विस्फोट हुआ और वह आग की लपटों में घिर गया। पूरा विमान जलकर राख हो गया और कई किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार देखा गया।

सभी अस्पताल अलर्ट पर, जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

घटना के बाद सिविल अस्पताल और आसपास के सभी बड़े अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। घायलों के लिए ट्रॉमा सेंटर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। एयर इंडिया ने हादसे की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है कि फ्लाइट संख्या AI-171 क्रैश हो गई है और कंपनी लगातार सभी संबंधित अधिकारियों को सहयोग प्रदान कर रही है। यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

242 लोगों की जान अधर में

इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 अनुभवी पायलट, 10 क्रू मेंबर्स और 230 यात्री शामिल थे। उड़ान भरते ही पायलट ने ATC को MAYDAY कॉल भेजा था, लेकिन इसके बाद कोई और संपर्क नहीं हो पाया। फिलहाल किसी यात्री की स्थिति को लेकर पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत