न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खबर सुकून देने वाली! इस दवा से कोरोना संक्रमित मरीजों का हो रहा बेहतर इलाज

इबोला को खत्म करने के लिए बनाई गई दवा रेमडेसिविर (Remdesivir) अब कोरोना के मरीजों को ठीक करने में काम आ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Jun 2020 10:35:31

खबर सुकून देने वाली!  इस दवा से कोरोना संक्रमित मरीजों का हो रहा बेहतर इलाज

इबोला को खत्म करने के लिए बनाई गई दवा रेमडेसिविर (Remdesivir) अब कोरोना के मरीजों को ठीक करने में काम आ रही है। अमेरिकी कंपनी गिलियड साइंसेज (Gilead Sciences) ने इस दवा को तैयार किया है। एंटी वायरल ड्रग रेमडेसिविर (Remdesivir) पर इन दिनों पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। यह दवा उन मरीजों को जल्दी ठीक कर दे रही है, जो कोरोना वायरस की वजह से ज्यादा गंभीर रूप से बीमार नहीं हैं। कोरोना मरीजों पर दवा जांचने के लिए कंपनी ने 600 मरीजों दो तरह के ट्रीटमेंट पर रखा। कुछ लोगों को 5 दिन की दवा दी गई। कुछ मरीजों को 10 दिन की दवा दी गई। साथ में उन मरीजों को भी रखा गया जो स्टैंडर्ड मेडिकेशन प्रोसीजर से इलाज करा रहे थे। 11वें दिन पता चला कि पांच दिन की ट्रीटमेंट वाले मरीज सामान्य तरीके से इलाज करा रहे मरीजों की तुलना में ज्यादा जल्दी ठीक हुए हैं। साथ ही जिन गंभीर मरीजों को 10 दिनों की दवा दी गई थी, उनमें भी काफी ज्यादा सुधार देखने को मिला है।

gileads,remdesivir,improvement,moderate,covid-19,patients,coronavirus,corona,virus,remdesivir price,remdesivir india,health news

पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार डॉक्टर फॉसी ने व्हाइट हाउस में इस दवा की कामयाबी के बारे मे ऐलान किया था। फॉसी ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि रेमडेसिवीर दवा का बहुत स्पष्ट, प्रभावी और सकारात्मक असर पड़ रहा है। डॉक्टर फॉसी ने बताया कि रेमडेसिवीर का अमेरिका, यूरोप और एशिया के 68 स्थानों पर 1063 लोगों पर ट्रायल किया गया जिससे ये पता चला कि रेमडेसिविर दवा कोरोना वायरस को रोक सकती है। इस दवा की बदौलत कोरोना मरीज 31% ज्यादा तेजी से ठीक हो रहे हैं। आपको बता दे अमेरिका ने अप्रैल महीने में इस दवा का क्लीनिकल ट्रायल शुरू किया था। जिसके परिणाम अब सामने आए हैं।

बता दें कि रेमडेसिविर इबोला के ट्रायल में फेल हो गई थी। इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा था कि इस दवा का असर कोरोना मरीजों पर कम हो रहा है। यह कारगर नहीं है। लेकिन अब इस क्लीनिकल ट्रायल के बाद WHO के वरिष्‍ठ अधिकारी माइकल रेयान टिप्‍पणी करने से मना कर रहे हैं।

बता दे, रेमडेसिविर (Remdesivir) दवा को इबोला के वैक्सीन के रूप में बनाया गया था। माना जाता था कि इससे किसी भी तरह का वायरस मारा जा सकता है। इससे पहले अमेरिका के शिकागो शहर में कोरोना वायरस से गंभीर रूप से बीमार 125 लोगों को Remdesivir दवा दी गई थी, जिसमें से 123 लोग ठीक हो गए थे। चीन ने कोरोना वायरस के खिलाफ सबसे कारगर मानी जा रही दवा रेमडेसिविर को तभी पेटेंट कराने की कोशिश की थी जब वहां सबसे पहले इंसानों के बीच इसके फैलने की पुष्टि हुई थी। लेकिन उसकी साजिश नाकाम रही थी।

gileads,remdesivir,improvement,moderate,covid-19,patients,coronavirus,corona,virus,remdesivir price,remdesivir india,health news

भारत में सिर्फ गंभीर मरीजों पर होगी इस्तेमाल

अब इस दवा का भारत में इस्तेमाल करने की इजाजत मिल गई है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक भारत की दवा नियामक निकाय सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDCSCO) ने रेमडेसिविर के इस्तेमाल को लेकर इजाजत दे दी है। इस दवा को कोरोना के ऐसे मरीजों को दिया जाएगा, जो हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इसमें वयस्क और बच्चे दोनों शामिल हैं। अमेरिका से इस दवा को मुंबई की एक कंपनी क्लिनेरा ग्लोबल सर्विसेज द्वारा आयात किया जाएगा। फिलहाल कोरोना के मरीजों पर इस दवा का इस्तेमाल सिर्फ 5 दिनों के लिए किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी