न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हल्के कंधे के दर्द से छुटकारा पाने के लिए करें ये घरेलू उपाय

आज हर व्यक्ति की भागती दौडती जिंदगी में कभी-कभी घर के काम-काज, मेंटल स्ट्रेस और दिन के कई कार्यों को करने के बाद बदन टूट जाता है ऐसे में कंधों में दर्द होना बहुत सामान्य बात है...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Nov 2017 8:01:34

हल्के कंधे के दर्द से छुटकारा पाने के लिए करें ये घरेलू उपाय

आज हर व्यक्ति की भागती दौडती जिंदगी में कभी-कभी घर के काम-काज, मेंटल स्ट्रेस और दिन के कई कार्यों को करने के बाद बदन टूट जाता है ऐसे में कंधों में दर्द होना बहुत सामान्य बात है हर किसी को ज्यादा थकान के बाद सबसे ज्यादा कंधों में दर्द होता है। वज़न उठाने से लेकर रीढ़ सीधी रखने तक कंधों पर कई ज़िम्मेदारियों का बोझ होता है। ऐसे में कंधे में आई थोड़ी सी समस्या भी आपकी दिनचर्या पर सीधा असर डालने लगती है। कंधो में दर्द होने से मांसपेशियों में बहुत दर्द होता है जिसकी वजह से कंधे कुछ काम नहीं कर पाते हैं। हर बार डॉक्टर के पास भागने से अच्छा है कि आप खुद से अपना ध्यान रखें और हल्के दर्द पर कुछ घरेलू उपायों को अपनाएं। अगर आपको इनसे कोई आराम न मिलें और आपको लगे कि समस्या काफी गंभीर है व ये दर्द सामान्य नहीं है तो डॉक्टर से परामर्श लें। आइये जानते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में।

* ठंडे पानी से सिंकाई :

कंधे के दर्द से छुटकारा पाने के लिए ठंडे पानी से सिंकाई करनी चाहिए। ये दर्द से राहत देने के लिए बहुत फायदेमंद है। एक प्लास्टिक बैग में बर्फ के टुकड़े रखकर बैग को तौलिए में लपेट लो और दर्द की जगह पर 10 से 15 मिनट तक रखों। दिनभर में कई बार और कुछ दिनों तक लगातार ऐसा ही करें। आप तौलिए को ठंडे पानी में भिगोकर भी ऐसा कर सकते हैं। ध्यान रहे, बर्फ को सीधे दर्द की जगह पर ना लगाएं।

* मसाज देना :

कंधों पर किसी से हल्के हाथों से मसाज करवाएं, इससे बहुत आराम मिलता है। दर्द में राहत पाने के लिए ये सबसे अच्छा तरीका होता है। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और रक्त का संचार भली-भांति होता है।

* तकिया इस तरह से करें इस्तेमाल :

दर्द की सबसे बड़ी वजह है तकिया। तकिया गलत तरह से रखने से कंधों में दर्द होने लगता है। इसलिए तकिया अधिक सख्त ना हो। मुलायम तकिये का इस्तेमाल करें। आपको कंधों के दर्द से आराम मिल जाएगा।

हल्के कंधे के दर्द से छुटकारा पाने के लिए करें ये घरेलू उपाय

* सेंधा नमक :

सेंधा नमक के पानी में नहाने से कंधे के दर्द में आराम मिलेगा। इससे मांसपेशियों का तनाव भी दूर होगा और ब्लड सरकुलेशन भी बढ़ेगा। साथ ही शरीर को भी आराम मिलेगा। बाथटब को गुनगुने पानी से भर लें। इसमें 2 चम्मच सेंधा नमक अच्छे से मिलाएं। 20 से 25 मिनट तक इस पानी में कंधे को डूबोए रखें। सप्ताह में तीन बार ऐसा करें।

* मांसपेशियों को फीड करें :

कई बार कंधें में दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी की वजह से होने लगता है। ऐसे में आप दर्द को दूर करने के लिए प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन का ओरली सेवन करें। इससे राहत मिलेगी।

* इलास्टिक बैन्डेज :

कंधे में दर्द की जगह पर दबाव बनाएं इससे कंधे की सूजन कम होगी। इलास्टिक बैन्डेज या गर्म पट्टी से कंधे पर दबाव बनाया जा सकता है। दर्द की जगह पर बैन्डेज तब तक बांधें जब तक सूजन और दर्द कम ना हो जाएं। इसके अलावा तकिए की मदद से भी कंधे को सपोर्ट किया जा सकता है। ध्यान रहे, बैन्डेज बहुत टाइट ना बांधें।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी