न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आइए जानें प्राकृतिक रूप से मलेरिया का इलाज कैसे किया जा सकता है...

मलेरिया के कारण हर साल कई लोग अपनी जान गंवा देते है। मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलनेवाला रोग है, जिसमें ठंड लगकर तेज बुखार आता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Nov 2017 7:24:22

आइए जानें प्राकृतिक रूप से मलेरिया का इलाज कैसे किया जा सकता है...

मलेरिया के कारण हर साल कई लोग अपनी जान गंवा देते है। मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलनेवाला रोग है, जिसमें ठंड लगकर तेज बुखार आता है। मलेरिया एक संक्रामक रोग हैं जो इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति से उसके आस – पास रहने वाले दुसरे व्यक्ति को हो सकती हैं। मलेरिया कोई आम बीमारी नहीं हैं, जो कुछ ही समय में ठीक हो जाए। यदि एक बार इसका प्रकोप फ़ैल गया तो इस बीमारी के प्रकोप से बच पाना बहुत ही मुश्किल होता हैं। हालांकि, मलेरिया से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय कारगर हो सकते हैं। किसी भी घरेलू इलाज का सबसे बड़ा फायदा इसका हानिरहित प्रभाव होता है। अब बहुत से डॉक्टर भी मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों के लिए भी एंटीबायोटिक के अलावा प्राकृतिक उपचार लेने की सलाह देने लगे हैं। मलेरिया का इलाज कुछ घरेलू नुस्खों से किया जा सकता है। आइए जानें प्राकृतिक रूप से मलेरिया का इलाज कैसे किया जा सकता है।

* नीम :

नीम का पेड़ मलेरिया-रोधी के रूप में प्रसिद्ध है। यह वायरस रोधी पेड़ है। मलेरिया मुख्यत: मच्छरों के काटने से होता है। सर्दी, कंपकपाहट, तेज बुखार, बेहोशी, बुखार उतरने पर पसीना छूटना, इसके प्रमुख लक्षण हैं। इस रोग में नीम के तने की छाल का काढ़ा दिन में तीन बार पिलाने से लाभ होता है। इससे बुखार में आराम मिलता है।

* तुलसी के पत्ते :

मलेरिया का बुखार होने पर 5 तुलसी के पत्ते लें, 4 ग्राम करंज की गिरी और 4 ग्राम कालीमिर्च के दाने लें। इसके बाद इन तीनों को एक साथ पीस लें। अब एक गिलास दूध लें और इसके साथ इस मिश्रण का सेवन करें।

malaria,home remedies,Health tips,Health,health benefits

* गिलोय :

गिलोय ऐसी आयुर्वेदिक बेल है, जिसमें सभी प्रकार के बुखार विशेषकर मलेरिया रोगों से लड़ने के गुण होते हैं। गिलोय के काढ़े या रस में शहद मिलाकर 40 से 70 मिलीलीटर की मात्रा में नियमित सेवन करने से मलेरिया में लाभ होता है।

* निम्बू :


मलेरिया के रोग से मुक्ति पाने के लिए एक निम्बू लें और उसे दो भागों में काट लें। इसके बाद थोडा सा सेंधा नमक लें और कालीमिर्च का चुर्ण लें। अब निम्बू के एक भाग पर इन दोनों के पाउडर को छिडक कर निम्बू को थोडा गर्म कर लें। अब इस निम्बू को धीरे – धीरे चूसें। आपको काफी लाभ होगा।

* अमरुद :

अमरुद का सेवन मलेरिया में लाभप्रद होता है। यदि किसी को मलेरिया हो जाए तो उसे रोज दिन में तीन बार उसे अमरूद अवश्य खिलाएं। बहुत प्रभावी रहेगा। अमरूद के मुकाबले इसके छिलके में विटामिन ‘सी’ बहुत अधिक होता है। इसलिए अमरूद को छिलका हटाकर कभी न खाएं।

* फिटकरी :


इस रोग के निदान हेतु 2 ग्राम फूली हुई फिटकरी लें, 4 ग्राम मिश्री लें और 10 ग्राम चीनी लें। इसके बाद इन सभी को एक साथ मिला लें और एक गिलास दूध लेकर इसके साथ इस मिश्रण का सेवन करें। जल्द ही मलेरिया का बुखार उतर जायेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?