न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाचन क्रिया और त्वचा की देखभाल के साथ-साथ और भी है शकरकंद खाने के फायदे

सर्दियां के शुरू होते ही फल, सब्जियां और अन्य खाने की चीजें बाजार में मिलनी शुरू हो जाती है। इन्हीं चीजों में सबसे फायदेमंद चीज शकरकंदी भी केवल इसी मौसम में बाजार में आ जाती है जिसे खाने के सिर्फ फायदे होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Dec 2017 5:16:38

पाचन क्रिया और त्वचा की देखभाल के साथ-साथ और भी है शकरकंद खाने के फायदे

सर्दियां के शुरू होते ही फल, सब्जियां और अन्य खाने की चीजें बाजार में मिलनी शुरू हो जाती है। इन्हीं चीजों में सबसे फायदेमंद चीज शकरकंदी भी केवल इसी मौसम में बाजार में आ जाती है जिसे खाने के सिर्फ फायदे होते हैं। शकरकंदी को आम भाषा में स्वीट पोटाटो भी कहते हैं जो स्वाद में जितना मीठा होता है स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। पोषक तत्वों और स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो शकरकंद के फायदे अनेक हैं। शकरकंद में आयरन, फोलेट, कॉपर, मैगनीशियम, विटामिन्स आदि होते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इसको खाने से त्वचा में चमक आती है और चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती। तो आइये जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

* लवण से भरपूर :

शकरकंद में कैलोरी और स्टार्च की सामान्य मात्रा होती है। वहीं, सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा इसमें न के बराबर रहती है। इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और लवण भरपूर पाए जाते हैं।

* फाइबर और कार्बोहाइड्रेट :

शकरकंद डायट्री फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। शकरकन्द खाने में मीठा होता है। इसके सेवन से खून बढ़ता है, शरीर मोटा होता है साथ ही यह कामशक्ति को भी बढ़ाता है। नारंगी रंग के शकरकंद में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। शकरकंद में कैरोटीनॉयड नामक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन बी6 डायबिटिक हार्ट डिजीज में भी फायदेमंद होता है।

* कैंसर से बचाए :

शकरकंद की गहरे रंग की प्रजाति में अच्छी मात्रा में कैरोटिनॉयड जैसे, बीटा कैरोटीन और विटामिन ए अधिक मात्रा में होता है। ऐसे आहार जिसमें अधिक कैरोटिनॉयड पाया जाता है, वह फेफड़े और मुंह के कैंसर से बचाता है।

healthy benefits,sweet potato,Health tips,simple health tips

* ब्लड शुगर कंट्रोल करे :

अगर आपको का ब्लड शुगर लेवल कुछ भी खाने से तुरंत ही बढ जाता है तो, शकरकंद खाना ज्यादा अच्छा होता है। इसे खाने से ब्लड शुगर हमेशा नियन्त्रित रहता है और इंसुलिन को बढने नहीं देता।

* आयरन :

आयरन की भी मात्रा शकरकंद में भरपूर पायी जाती है। बता दें कि आयरन की कमी से आपके शरीर में एनर्जी नहीं रहती, रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है और ब्लड सेल्स का निर्माण भी ठीक से नहीं होता है। गौरतलब है कि शकरकंद आयरन की कमी को दूर करने में मददगार रहता है।

* हृदय स्वास्थ्य के लिए :

शकरकंद में काफी मात्रा में पोटैशियम होता है। अधिक मात्रा में पोटैशियम के सेवन से हृदयाघात और स्ट्रोक का खतरा कम होता है और रक्तरचाप भी नियंत्रित रहता है। इसलिए शकरकंद खाने से दिल सं संबंधित सारी बीमारियां आपके दूर दिल से दूर रहती हैं।

* पाचन क्रिया :

खाना पचाने के लिए शरीर में फाइबर का होना काफी जरूरी होता है। शकरकंद फाइबरयुक्त भोजन है। शकरकंदी स्वादिष्ट तो होती ही है, इसमें फाइबर भी अधिक मात्रा में होते हैं इसलिए यह पाचन तंत्र के लिए भी अच्छीं है।

* त्वचा की देखभाल और एंटी एजिंग तत्व से भरा :

शकरकंद के सेवन से आंखों की रौशनी बढती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके साथ ही इसमें बीटा कैरोटीन होता है जो शरीर में फ्री रैडिकल्स से लड़ता है और जल्द बुढापा नहीं आने देता। इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो कि त्वचा में कोलाजिन का निर्माण कर के त्वचा की जवानी बनाए रखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका