न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिकेट में इन खिलाड़ियों के बीच सबसे ज्यादा बार हुई हैं शतकीय साझेदारियां

क्रिकेट के खेल में पार्टनरशिप बहुत जरूरी होती है किसी भी टीम को एक अच्छा स्कोर बनाने के लिए। क्रिकेट साझेदारियों का खेल है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Dec 2017 6:50:56

क्रिकेट में इन खिलाड़ियों के बीच सबसे ज्यादा बार हुई हैं शतकीय साझेदारियां

क्रिकेट के खेल में पार्टनरशिप बहुत जरूरी होती है किसी भी टीम को एक अच्छा स्कोर बनाने के लिए। क्रिकेट साझेदारियों का खेल है। दो खिलाड़ी साथ मिलकर अपनी टीम के लिए बड़े स्कोर की नींव रखते हैं। कई बार मुश्किल स्थितियों में यही साझेदारियां ही टीम की नैया पार लगाती हैं। एशिया महाद्वीप की बात करें तो सचिन तेंडुलकर और कुमार संगाकारा ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ एक से ज्यादा बार 100 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप की है। लेकिन क्या आप क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ियों के बारे में जानते हैं। आइए आपको बताते हैं...

top partnership,cricket,cricket news,cricket updates

* मैथ्यू हेडन-रिकी पॉन्टिंग :

दोनों ही ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट के दिग्गज रह चुके हैं। विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार होते हैं। हेडन और पॉन्टिंग ने 26 बार 100 या उससे ज्यादा साझेदारियां की हैं, जिसमें 16 टेस्ट और 10 वनडे मैच शामिल हैं।

top partnership,cricket,cricket news,cricket updates

* सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर :

बिना किसी संदेह के यह वन-डे की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी है। सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर ने 90 और 2000 के दशक में भारतीय फैंस को कई यादगार पल दिए हैं। इन दोनों के बीच 26 बार 100 से ज्यादा रन की साझेदारी हुई है। यह किसी भी जोड़ी का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है।

top partnership,cricket,cricket news,cricket updates

* तिलकरत्ने दिलशान-कुमार संगाकारा :

दोनों खिलाड़ियों के बीच 27 बार 100 से ज्यादा रनों की साझेदारियां हुई हैं। दिलशान बेहद विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। वहीं संगाकारा मैदान के हर ओर गेंद को पहुंचाने में माहिर थे। दोनों खिलाड़ियों के बीच 20 साझेदारियां वनडे में और 7 टेस्ट मैचों में हुई हैं। दोनों हेडन और पॉन्टिंग से एक कदम ही आगे हैं।

top partnership,cricket,cricket news,cricket updates

* गोर्डन ग्रीनीज-डसमंड हेन्स :

वेस्टइंडीज क्रिकेट के सुनहरे दौर के वक्त दोनों खिलाड़ी टीम की जान माने जाते थे। दोनों ने टेस्ट मैचों में 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं। दोनों की खतरनाक बल्लेबाजी के कारण वेस्टइंडीज विश्व क्रिकेट में कई वर्षों तक अजेय रहा था। दोनों ने 31 बार 100 रन से ज्यादा साझेदारियां की, जिनमें से 15 टेस्ट में और 16 वनडे में थीं।

top partnership,cricket,cricket news,cricket updates

* राहुल द्रविड़-सचिन तेंडुलकर :

कई पारियों से सचिन तेंडुलकर का कद इतना ऊंचा हो गया था कि राहुल द्रविड़ उसकी परछाई में छिप गए थे। इसका उदाहरण है कि जब सचिन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 186 रन ठोके थे, उसी मैच में राहुल द्रविड़ ने भी अपने करियर का सर्वाधिक वनडे स्कोर 153 बनाया था। दोनों खिलाड़ियों के बीच 31 बार सेंचुरी पार्टनरशिप हुई हैं, जिसमें से 11 वनडे और 20 टेस्ट मैचों में हुई हैं। दोनों हालांकि गोर्डन ग्रीनीज-डसमंड हेन्स के बराबर हैं, लेकिन आगे इसलिए हैं, क्योंकि उन्होंने यह कारनामा 241 पारियों में किया था। जबकि वेस्टइंडीज के ओपनर्स ने इसके लिए 251 पारियां खेली थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर