महिलाओं में होता है स्लीप ऑर्गैज्म, जानें इसकी पूरी हकीकत के बारे में

By: Ankur Sun, 20 Jan 2019 6:22:57

महिलाओं में होता है स्लीप ऑर्गैज्म, जानें इसकी पूरी हकीकत के बारे में

पुरुष हो या महिला सभी की सेक्स से जुड़ी अपनी परेशानियाँ और सोच होती हैं। जिस तरह पुरुषों में वेट ड्रीम्स या स्वप्नदोष की समस्या होती है उसी तरह महिलाओं में स्लीप ऑर्गैज्म की समस्या होती हैं। जी हाँ, इस समस्या में महिलाओं को नींद में सेक्स के क्लाइमैक्स का अनुभव होता हैं। आज हम आपको महिलाओं से जुड़ी स्लीप ऑर्गैज्म की हकीकत और जानकारी बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

एक्सपर्ट्स की मानें तो स्लीप ऑर्गैज्म ऐक्चुअल फिजिकल ऑर्गैज्म ही होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे अनुभव करने वाले ज्यादातर लोग नींद से जागने के बाद भी उस इरॉटिक सपने को अच्छी तरह से याद कर पाते हैं। चूंकि महिलाओं के पास उनके स्लीप ऑर्गैज्म का कोई सबूत नहीं होता लिहाजा उनके लिए इस अनुभव को एक्सपीरियंस करना थोड़ा कन्फ्यूजिंग हो सकता है। अगर यह आपके साथ हुआ है तो आप बेहतर जान पाएंगी कि वह फीलिंग क्या थी। वह सिर्फ एक सपना था या फिर आपने सच में क्लाइमैक्स महसूस किया।

sleeping orgasm,women,intimacy tips

सेक्स रिसर्च नाम के जर्नल में प्रकाशित 1986 की एक स्टडी के नतीजे बताते हैं कि करीब 37 प्रतिशत महिलाएं ऐसी हैं जो अपनी लाइफ में कम से कम एक बार स्लीप ऑर्गैज्म का अनुभव जरूर करती हैं। 1983 में अनुसंधानकर्ताओं ने कुछ ऐसी महिलाओं की जांच की जिन्हें नींद में ऑर्गैज्म महसूस हुआ। रिसर्च करने वालों ने पाया कि उन महिलाओं के शरीर में कुछ फिजियोलॉजिकल चेंज नजर आए। उदाहरण के लिए उन महिलाओं का हार्ट रेट 50 से बढ़कर 100 बीट्स प्रति मिनट हो गया और उनकी सांस लेने की गति भी 12 से बढ़कर 22 प्रति मिनट हो गई। साथ ही वजाइनल ब्लड फ्लो में भी बढ़ोतरी देखी गई।

आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो हकीकत में तो ऑर्गैज्म महसूस नहीं कर पातीं लेकिन नींद में ऑर्गैज्म हासिल कर लेती हैं। ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि उन महिलाओं के लिए ऑर्गैज्म के दौरान शारीरिक उत्तेजना के साथ-साथ मानसिक उत्तेजना का भी शामिल होना जरूरी है। इस टॉपिक पर बहुत ज्यादा रिसर्च नहीं हो पायी है क्योंकि स्लीप ऑर्गैज्म कोई ऐसा विषय नहीं है जिसकी जांच लैब में आसानी से की जा सके। जिस किसी ने भी इसे अनुभव किया है वह जानता है कि स्लीप ऑर्गैज्म पूरी तरह से अप्रत्याशित होता है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com