न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेल-गैस और लिथियम का खजाना: मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत के लिए क्यों अहम है अर्जेंटीना?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत अब अर्जेंटीना की ओर देख रहा है। जानिए क्यों तेल, गैस और लिथियम जैसे संसाधनों की दृष्टि से यह देश भारत के लिए बन रहा है नया एनर्जी पार्टनर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Jul 2025 10:07:22

 तेल-गैस और लिथियम का खजाना: मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत के लिए क्यों अहम है अर्जेंटीना?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अर्जेंटीना की दो दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा पर ब्यूनस आयर्स पहुंच चुके हैं। जैसे ही उनका विमान अर्जेंटीना की धरती पर उतरा, वहां मौजूद भारतीय समुदाय और स्थानीय प्रशासन ने बेहद गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। यह क्षण इसलिए और भी खास बन गया क्योंकि यह 57 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। मोदी इससे पहले 2018 में जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने यहां आए थे, लेकिन इस बार वह भारत और अर्जेंटीना के बीच रिश्तों की एक नई इबारत लिखने पहुंचे हैं।

पीएम मोदी की अर्जेंटीना यात्रा क्यों है खास?

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। चर्चा के केंद्र में रक्षा, कृषि, खनन, तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्र रहेंगे। लेकिन जानकारों का मानना है कि असली फोकस तेल, गैस और लिथियम जैसे रणनीतिक संसाधनों पर रहेगा, जो भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिहाज से बेहद अहम हैं।

इसलिए अर्जेंटीना बन रहा है भारत के लिए रणनीतिक भागीदार

आज जब मिडिल ईस्ट के हालात अनिश्चित बने हुए हैं, ऐसे में भारत को भरोसेमंद ऊर्जा स्रोतों की तलाश है। अर्जेंटीना, शेल गैस और शेल ऑयल का दुनिया में सबसे बड़ा भंडार रखने वाले देशों में से एक है। शेल गैस में यह दुनिया में दूसरा और शेल ऑयल में चौथा सबसे बड़ा देश है। पारंपरिक तेल-गैस के भंडार भी यहां मौजूद हैं, जिससे यह दीर्घकालिक ऊर्जा साझेदार के तौर पर उभर रहा है।

लिथियम ट्रायंगल: भारत की क्लीन एनर्जी की चाबी

अर्जेंटीना के पास लिथियम, कॉपर और रेयर अर्थ एलीमेंट्स जैसे कीमती संसाधनों का भी प्रचुर भंडार है। बोलीविया और चिली के साथ मिलकर यह देश 'लिथियम ट्रायंगल' का हिस्सा है, जहां दुनिया का सबसे बड़ा लिथियम भंडार है। भारत के लिए जो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और ग्रीन टेक्नोलॉजी में निवेश कर रहा है, ऐसे में यह साझेदारी बेहद अहम मानी जा रही है।

‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंजा अर्जेंटीना का आसमान

पीएम मोदी के होटल पहुंचने पर वहां मौजूद भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत 'मोदी-मोदी' के नारों और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से किया। बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने पारंपरिक पोशाकों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। प्रधानमंत्री ने भी बेहद आत्मीयता से लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कुछ देर संवाद भी किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात को ‘हमारे देशों के बीच स्थायी मित्रता का जश्न’ बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब