न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के 18 शहर देश के टॉप-50 प्रदूषित शहरों में शामिल, 158 शहरों की हवा गंभीर रूप से खराब

राजस्थान के 18 शहर देश के टॉप-50 प्रदूषित शहरों में शामिल, 158 शहरों की हवा राष्ट्रीय मानकों पर फेल; फैक्ट्रियों और निर्माण से बढ़ रहा प्रदूषण, सरकारी योजना के दायरे से बाहर शहर भी जोखिम में।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 10 Jan 2026 9:32:11

राजस्थान के 18 शहर देश के टॉप-50 प्रदूषित शहरों में शामिल, 158 शहरों की हवा गंभीर रूप से खराब

भारत में वायु प्रदूषण (Air Pollution) की समस्या अब केवल दिल्ली या NCR तक सीमित नहीं रही है। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की ताज़ा रिपोर्ट राजस्थान (Rajasthan) के लिए बेहद चिंताजनक आंकड़े पेश करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश के उन 50 शहरों में, जहां PM10 का स्तर सबसे अधिक है, राजस्थान के 18 शहर शामिल हैं, जो कि उत्तर प्रदेश (10) और मध्य प्रदेश (5) जैसे राज्यों से कहीं अधिक है। खासकर औद्योगिक हब भिवाड़ी अब देश का सातवां सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, जहां हवा की गुणवत्ता लगातार खतरनाक स्तर पर बनी हुई है।

158 शहर वर्षों से प्रदूषण की जकड़ में

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि राजस्थान के 158 शहर राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानकों (NAAQS) पर खरे नहीं उतर पाए हैं। यह समस्या अल्पकालिक या मौसमी नहीं है, बल्कि पिछले 5 वर्षों (2019-2024) के डेटा से स्पष्ट होता है कि प्रदूषण के स्रोत स्थायी रूप से सक्रिय हैं। फैक्ट्रियों से निकलता धुआं, निर्माण कार्यों का धूल और कचरा हवा में जहरीली परत बना रहा है।

करोड़ों खर्च, पर परिणाम शून्य

सरकार की ‘नेशनल स्वच्छ वायु कार्यक्रम’ (NCAP) के तहत मिलने वाले फंड के उपयोग पर भी रिपोर्ट में सवाल उठाए गए हैं। विश्लेषण बताता है कि कुल बजट का 68% हिस्सा केवल सड़क धूल प्रबंधन (Road Dust Management) पर खर्च किया गया, जबकि उद्योग, घरेलू ईंधन और कचरा प्रबंधन जैसे मुख्य प्रदूषण स्रोतों पर खर्च 1% से भी कम रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि केवल सड़कों पर पानी छिड़कना पर्याप्त नहीं है। असली सुधार तब तक नहीं होगा जब तक प्रदूषण के स्रोतों पर तकनीकी उपाय और क़ानूनी नियंत्रण लागू नहीं किए जाते।

योजना से बाहर शहरों की समस्या

सबसे बड़ी चिंता यह है कि राजस्थान के 158 प्रदूषित शहरों में से केवल कुछ ही शहर NCAP के दायरे में आते हैं। इसका मतलब है कि बड़ी आबादी ऐसे शहरों में रह रही है, जहां वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए फिलहाल कोई प्रभावी सरकारी तंत्र मौजूद नहीं है। हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए जरूरी है कि इन शहरों को भी सरकारी योजनाओं में शामिल किया जाए और प्रदूषण के मुख्य स्रोतों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल