न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ममता को घोटालों के राज खुलने का डर, बीजेपी सांसद रविशंकर का बड़ा हमला

कोलकाता में ED कार्रवाई को रोकने के आरोप में बीजेपी ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा- ममता घोटालों के राज छिपा रही हैं और लोकतंत्र को शर्मसार कर रही हैं। दिल्ली में TMC सांसदों का विरोध प्रदर्शन भी जारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 09 Jan 2026 2:51:28

ममता को घोटालों के राज खुलने का डर, बीजेपी सांसद रविशंकर का बड़ा हमला

कोलकाता में हालिया ED कार्रवाई के दौरान बाधा डालने के आरोप में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी का कहना है कि ममता बनर्जी ने ED अधिकारियों को धमकाया और जांच को रोकने की कोशिश की। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "बंगाल में ममता जी कोई जांच नहीं होने देती हैं। ऐसा क्या है जिसे वह छिपा रही हैं?"

ममता बनर्जी ने लोकतंत्र को शर्मसार किया

बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बंगाल में कल जो घटनाएं हुईं, वह आजाद भारत में पहले कभी नहीं देखी गईं। उन्होंने ममता के कार्यों को न केवल अनैतिक और असंवैधानिक बताया, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को शर्मसार करने वाला बताया।

रविशंकर ने कहा, "ED रेड एक निजी कंपनी के दफ्तर पर थी। हमें समझ नहीं आता कि इसमें ममता जी क्यों घबरा गई हैं। उन्हें डर है कि उनके घोटालों का पर्दाफाश होगा। जांच को रोकना कानून का उल्लंघन है। ममता का हिसाब जनता करेगी।"

बीजेपी का आरोप है कि ममता बनर्जी बंगाल में किसी भी जांच को रोकती हैं और ED के अधिकारियों को भी धमकाती हैं।

दिल्ली में TMC सांसदों का विरोध प्रदर्शन

9 जनवरी 2026 को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान डेरेक ओ'ब्रायन, शताब्दी रॉय, महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद जैसे प्रमुख सांसद शामिल हुए। TMC सांसद ED की कोलकाता में I-PAC कार्यालयों और इसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी के खिलाफ विरोध कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया और महुआ मोइत्रा व डेरेक ओ'ब्रायन को हिरासत में लिया।

I-PAC क्या है?

इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) एक राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म है, जिसके डायरेक्टर प्रतीक जैन हैं। I-PAC राजनीतिक दलों को चुनावी रणनीति, डेटा-आधारित अभियान, मीडिया योजना और मतदाता आउटरीच में मदद करती है। पहले इसे सिटीजंस फॉर अकाउंटेबल गवर्नेंस (CAG) कहा जाता था, जिसे 2013 में प्रशांत किशोर और प्रतीक जैन ने मिलकर स्थापित किया था। बाद में इसका नाम I-PAC रखा गया। प्रशांत किशोर के हटने के बाद I-PAC का नेतृत्व प्रतीक जैन के पास आ गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला