न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में ऑडी कार का कहर, 16 घायल; एक की मौत

जयपुर की पत्रकार कॉलोनी में शुक्रवार रात ऑडी कार के बेकाबू होने से 16 लोग घायल, एक की मौत। पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू की, गंभीर घायलों का इलाज अस्पताल में जारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 10 Jan 2026 9:26:20

जयपुर में ऑडी कार का कहर, 16 घायल; एक की मौत

जयपुर की पत्रकार कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने हड़कंप मचा दिया। खराबास सर्किल के पास, अनियंत्रित कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे मौजूद लोगों और खाने-पीने के ठेलों में जा घुसी। इस हादसे में कुल 16 लोग घायल हुए, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

ऑडी कार की रफ्तार थी बहुत तेज

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑडी कार ओवरस्पीड में थी। डिवाइडर से टकराने के बाद कार बेकाबू हो गई और लगभग 30 मीटर तक सड़क किनारे खड़े दर्जनों ठेलों को गिराती चली गई। वहीं, सड़क किनारे बैठे लोग भी इसकी चपेट में आ गए।

ऑडी कार जब्त, जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही मुहाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल लोगों को तुरंत प्राथमिक इलाज के लिए जयपुरिया अस्पताल भेजा गया। ऑडी कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। हादसे में शामिल कार दमन दीव नंबर की बताई जा रही है।

घायलों में से कई की हालत गंभीर

घायलों में से आठ लोगों का इलाज जयपुरिया अस्पताल में किया गया। चार घायल परिजनों द्वारा निजी अस्पताल ले जाए गए, जबकि चार अन्य प्राथमिक उपचार के बाद घर लौट गए। गंभीर रूप से घायल तीन से चार लोगों को SMS अस्पताल और जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में रमेश बैरवा की मौत

जयपुरिया अस्पताल में इलाज के दौरान रमेश बैरवा की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचे अन्य घायलों में पारस मोदी, मृदुल लुहार, राकेश, राजेन्द्र खारोल, दीपक, हेमराज, मोहरी लाल मीणा, रवि जैन, प्रकाश, आशीष, दीवान, राजेश, देशराज और चमन जैन शामिल हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर स्थिति को संभाला और एफएसएल टीम फॉरेंसिक जांच के लिए मौके पर पहुंची।

हेल्थ मिनिस्टर ने अस्पताल का दौरा किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर संवेदनशील प्रतिक्रिया दी और जयपुर शहर तथा अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जोधपुर में होने के बावजूद, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पहले जयपुरिया अस्पताल और बाद में ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायलों की स्थिति जानी।

डिप्टी CM और विधायक ने घटनास्थल का दौरा किया


डिप्टी CM डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। बाद में उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। घटना की सूचना पाते ही विधायक गोपाल शर्मा जयपुरिया अस्पताल पहुंचे। CMO के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल में तैनात रहे। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों की निगरानी कर रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल