न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज से गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में लेंगे हिस्सा; मंदिर में करेंगे ओंकार मंत्र का जाप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में भाग लेकर वे मंदिर में ओंकार मंत्र का जाप करेंगे, जनसभा को संबोधित करेंगे और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 10 Jan 2026 8:21:26

आज से गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में लेंगे हिस्सा; मंदिर में करेंगे ओंकार मंत्र का जाप

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 10 जनवरी से अपने तीन दिवसीय गुजरात प्रवास की शुरुआत कर रहे हैं। इस दौरान वह राज्य के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दौरे के पहले चरण में प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर पहुंचकर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के आयोजनों में शामिल होंगे, जबकि राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में भी उनकी मौजूदगी रहेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी प्राचीन आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त प्रतीक है, जिसे पूरे देश में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि इसी परंपरा के तहत उन्हें शनिवार रात करीब आठ बजे सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र के पवित्र जाप में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

अगले दिन सुबह करीब 9:45 बजे प्रधानमंत्री मां भारती की वीर संतानों को समर्पित शौर्य यात्रा में सहभागिता करेंगे। इसके बाद वह सोमनाथ मंदिर में दर्शन और विधिवत पूजन-अर्चन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वह एक सार्वजनिक सभा में भी शामिल होंगे और बाद में मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य ड्रोन शो का अवलोकन करेंगे, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

प्रधानमंत्री करेंगे जनसभा को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के औपचारिक समारोह में भाग लेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। दोनों नेता साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे और अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भी शिरकत करेंगे, जिससे सांस्कृतिक और कूटनीतिक संदेश देने की उम्मीद है।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व का है, जिसमें एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत