न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘प्यार से हो या दबाव से… कब्जा करके ही रहेंगे’; वेनेजुएला के बाद अब किस देश पर ट्रंप की टेढ़ी नजर?

ग्रीनलैंड को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के आक्रामक बयान से वैश्विक राजनीति में हलचल मच गई है। रूस-चीन के खतरे का हवाला देते हुए ट्रंप ने कब्जे के संकेत दिए, जिस पर डेनमार्क ने कड़ी चेतावनी जारी की है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 10 Jan 2026 8:26:02

‘प्यार से हो या दबाव से… कब्जा करके ही रहेंगे’; वेनेजुएला के बाद अब किस देश पर ट्रंप की टेढ़ी नजर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ग्रीनलैंड को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने वैश्विक राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। इस बार उनका रुख सिर्फ संकेतात्मक नहीं, बल्कि खुली चेतावनी जैसा है। ट्रंप ने साफ शब्दों में जता दिया है कि ग्रीनलैंड को लेकर उनका इरादा अटल है और वे किसी भी सूरत में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उनके मुताबिक, चाहे बातचीत के जरिए रास्ता निकले या फिर सख्ती अपनानी पड़े, अमेरिका ग्रीनलैंड पर कब्जा करके ही रहेगा।

दरअसल, ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चीन और रूस के बढ़ते प्रभाव का हवाला देते हुए ग्रीनलैंड के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर अमेरिका को जो करना होगा, वह करेगा—भले ही यह कदम दूसरों को पसंद आए या नहीं। ट्रंप का तर्क है कि अगर अमेरिका ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो रूस या चीन ग्रीनलैंड पर अपनी पकड़ मजबूत कर सकते हैं, और अमेरिका किसी भी कीमत पर ऐसा होने नहीं देगा।

किसी भी हाल में पीछे हटने के मूड में नहीं ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पहली पसंद शांतिपूर्ण समझौता है। वे चाहते हैं कि ग्रीनलैंड का मुद्दा बातचीत और सहमति से सुलझे। लेकिन अगर ऐसा संभव नहीं हुआ, तो अमेरिका सख्त रास्ता अपनाने से भी नहीं हिचकेगा। ट्रंप के शब्दों में, “जब कोई चीज हमारी होती है, तो उसकी सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी बन जाती है।” कुल मिलाकर, उनका संदेश साफ है कि ग्रीनलैंड पर नियंत्रण हासिल करना उनकी प्राथमिकता है, फिर चाहे वहां के लोग सहमत हों या डेनमार्क सरकार।

अमेरिका की नजर में ग्रीनलैंड क्यों है इतना अहम?

गौरतलब है कि वेनेजुएला में अमेरिकी दखल के कुछ ही दिनों बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस में तेल उद्योग से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान ग्रीनलैंड का मुद्दा उठाया। इस बैठक में उन्होंने यूरोपीय देशों को चेताते हुए कहा कि आर्कटिक क्षेत्र में रूस और चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियां अमेरिका के लिए गंभीर चुनौती हैं। खनिज संसाधनों से भरपूर ग्रीनलैंड द्वीप पर नियंत्रण को ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर देख रहे हैं। उनके मुताबिक, इस इलाके में रणनीतिक बढ़त बनाए रखना अमेरिका के दीर्घकालिक हितों के लिए बेहद जरूरी है।

डेनमार्क के प्रधानमंत्री का कड़ा संदेश

उधर, डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने ट्रंप के बयानों पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रीनलैंड पर किसी भी तरह का हमला बेहद गंभीर परिणाम लेकर आएगा। डेनमार्क की पीएम ने दो टूक कहा कि यदि कोई देश ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की कोशिश करेगा, तो डेनमार्क की सेना पहले जवाबी कार्रवाई करेगी और बाद में सवाल पूछेगी। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि ग्रीनलैंड पर सैन्य हस्तक्षेप नाटो (NATO) के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर सकता है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़े टकराव का संकेत होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?