न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान पर बरसे इजरायली मिसाइलों के कहर में कितनी मौतें? दूतावास का दावा चौंकाने वाला!

ईरान पर इजरायली हमलों में 224 की मौत, 1257 घायल; दूतावास ने इसे UN चार्टर का उल्लंघन बताया, आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की चेतावनी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 3:39:02

ईरान पर बरसे इजरायली मिसाइलों के कहर में कितनी मौतें? दूतावास का दावा चौंकाने वाला!

ईरान पर इजरायल की ओर से किए गए भीषण हवाई हमलों में कितने निर्दोष लोग मारे गए? इसको लेकर ईरान की इस्लामिक गणराज्य के नई दिल्ली स्थित दूतावास ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चौंकाने वाले आंकड़े साझा किए हैं। इस बयान में 13 जून को हुए इन हमलों को ईरान की क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय संप्रभुता पर सीधा हमला बताया गया है। दूतावास के मुताबिक, इजरायल ने ईरान के कई अहम इलाकों, खासकर घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए सैन्य कार्रवाई की, जिससे महिलाओं और बच्चों समेत कुल 224 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई, जबकि 1257 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञप्ति में जोर दिया गया कि ये हमले अंतरराष्ट्रीय कानूनों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2(4) का खुला उल्लंघन हैं, जो किसी भी संप्रभु देश के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई की मनाही करता है। ईरान ने स्पष्ट किया कि वह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के अंतर्गत आत्मरक्षा के अधिकार को सुरक्षित रखता है और आगे इसी आधार पर जवाबी कदम उठाने का दावा किया।

प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि जब ईरान अमेरिका के साथ परमाणु मुद्दों और अन्य कूटनीतिक मामलों पर संवाद की प्रक्रिया में शामिल था, उसी दौरान इजरायल ने ये हमले करके वैश्विक कूटनीतिक संतुलन को खतरे में डाल दिया। ईरान ने दुनिया भर के देशों से अपील की है कि वे इजरायल की इस सैन्य आक्रामकता की कड़ी निंदा करें और इस तरह की कार्रवाइयों को रोकने के लिए त्वरित और ठोस कार्रवाई करें।

इजरायल पर परमाणु हमले की साजिश और वैज्ञानिकों की हत्या का आरोप

इसके अलावा ईरान ने इजरायल पर आरोप लगाया कि वह न केवल परमाणु हथियार विकसित कर रहा है बल्कि वह IAEA (अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी) के प्रति जवाबदेह भी नहीं है। विज्ञप्ति में कहा गया कि इजरायल ने बार-बार ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला किया और जानबूझकर वैज्ञानिकों और विश्वविद्यालयों से जुड़े प्रोफेसरों को निशाना बनाया।

ईरान ने यह भी स्पष्ट किया कि उसकी सशस्त्र सेनाओं ने आत्मरक्षा के अंतरराष्ट्रीय सिद्धांत के तहत इजरायल के प्रमुख सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की है। ईरानी दूतावास ने इजरायल को पश्चिम एशिया में अस्थिरता, युद्ध और मानवीय संकट का प्रमुख स्रोत करार देते हुए कहा कि यह शासन लगातार अपने पड़ोसी देशों की संप्रभुता का उल्लंघन करता है और क्षेत्रीय शांति को खतरे में डाल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत