न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर 80 सेकंड तक हमला, राजेश खिमजी ने थप्पड़ और बाल खींचे; कई जगह लगी चोट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान गुजरात के राजेश खिमजी ने 80 सेकंड तक हमला किया। थप्पड़, बाल खींचने और धक्का देने के दौरान सीएम को चोटें आईं। जानें हमले की पूरी घटना, आरोपी की जानकारी और पुलिस की जांच।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Aug 2025 2:56:18

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर 80 सेकंड तक हमला, राजेश खिमजी ने थप्पड़ और बाल खींचे; कई जगह लगी चोट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को एक गंभीर हमले का शिकार हुईं। जनसुनवाई के दौरान गुजरात से आए एक व्यक्ति ने अचानक मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार, हमलावर राजेश खिमजी ने रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारे और उनके बाल भी खींचे। इस दौरान उसने सीएम को धक्का दिया और गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश की। जानकारी मिली है कि हमला लगभग 1 मिनट 20 सेकंड यानी 80 सेकंड तक चलता रहा। इस बीच सुरक्षाकर्मी लगातार उसे रोकने की कोशिश करते रहे।

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री को हाथ, कंधे और सिर में चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर रही है और एमएलसी कराई जा रही है। मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आरोपी पहले से ही इलाके की रेकी कर रहा था। प्रवेश वर्मा ने कहा, “पुलिस यह जांच कर रही है कि उसकी क्या योजना थी। पता चला है कि वह 24 घंटे से इलाके की निगरानी कर रहा था। वह मुख्यमंत्री के शालीमार वाले घर तक पहुंचा और वहां भी रेकी की। रात सिविल लाइंस इलाके में गुजारी और जैसे ही मौका मिला, मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया।”

सीएम के बाल पकड़ने तक पहुंचा हमला, मुश्किल से छुड़ाई गईं

मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि हमलावर ने मुख्यमंत्री को कुछ समय तक नहीं छोड़ा। उसने उनके बाल पकड़ लिए थे। पुलिस और अन्य लोग कई बार कोशिश करने के बावजूद उन्हें छुड़ाने में मुश्किल का सामना कर रहे थे। अंततः किसी तरह मुख्यमंत्री को हमलावर के हाथों से सुरक्षित निकाला गया। जब सवाल उठाया गया कि क्या हमलावर डॉग लवर था, तो मंत्री ने कहा कि पुलिस इसकी जांच कर रही है और अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

मुख्यमंत्री का हौसला बरकरार

प्रवेश वर्मा ने कहा कि हमले के बावजूद मुख्यमंत्री का हौसला कम नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि रेखा गुप्ता जनसुनवाई और जनसंपर्क के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और दिल्ली के लिए काम करती रहेंगी। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य लाभ लेने की गुजारिश की है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमला राजनीतिक साजिश का हिस्सा था या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

हमलावर कौन है

रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी का नाम राजेश खिमजी है और वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। गुजरात पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पर हमला क्यों किया। राजकोट में राजेश की मां और कुछ पड़ोसियों का कहना है कि वह पशु प्रेमी है। इसी वजह से यह संभावना जताई जा रही है कि हाल में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कुत्तों को लेकर दिए गए फैसले से वह नाराज था। इसके अलावा एक थ्योरी यह भी है कि उसका कोई परिवार का सदस्य जेल में है, जिसके चलते वह आक्रोशित था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर