न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर विकास प्राधिकरण ने पट्टा और लीज डीड की प्रक्रिया की ऑनलाइन शुरुआत, अब घर बैठे होंगे सभी काम

जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए पट्टा और लीज डीड जारी करने की पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब लोगों को इस कार्य के लिए जेडीए कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे घर बैठे ही आवेदन कर सभी औपचारिकताएं पूरी कर सकेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 20 Aug 2025 12:53:54

जयपुर विकास प्राधिकरण ने पट्टा और लीज डीड की प्रक्रिया की ऑनलाइन शुरुआत, अब घर बैठे होंगे सभी काम

जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए पट्टा और लीज डीड जारी करने की पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब लोगों को इस कार्य के लिए जेडीए कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे घर बैठे ही आवेदन कर सभी औपचारिकताएं पूरी कर सकेंगे।

जेडीसी आनंदी ने जानकारी दी कि इस पहल से न केवल नागरिकों का समय बचेगा बल्कि पूरी व्यवस्था पारदर्शी और पेपरलेस भी हो जाएगी। आवेदन करने से लेकर पट्टा मिलने तक की पूरी प्रक्रिया अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी। इसमें आवेदक का नाम, पता और फोटोग्राफ सीधे यूआईडीएआई सर्वर से आधार आधारित ई-केवाईसी के माध्यम से प्राप्त होंगे। यह प्रक्रिया ओटीपी और फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक पर आधारित होगी, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी या धोखाधड़ी की संभावना समाप्त हो जाएगी।

इस कदम को ई-गवर्नेंस की दिशा में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है, जो नागरिक सेवाओं को सरल, सुलभ और आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

क्या होगा फायदा?

इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लोगों को अब बार-बार जेडीए के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब घर बैठे ही पट्टा और लीजडीड की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकेगा। साथ ही समय की भी बचत होगी।

कुछ ऐसे होगी प्रक्रिया

आधार आधारित ईकेवाईसी: अब आवेदक का नाम, पता और फोटो सीधे यूआइडीएआइ सर्वर से आधार आधारित ईकेवायसी (ओटीपी और फेशियल रिकॉग्निशन) के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा। इस प्रक्रिया से दस्तावेज सत्यापन में लगने वाला समय समाप्त हो जाएगा।

डिजिटल हस्ताक्षर: आवेदन के बाद हलफनामा और पट्टे पर आवेदक और संबंधित उपायुक्त के डिजिटल हस्ताक्षर किए जा सकेंगे।

ऑनलाइन ई-स्टांपिंग: सभी प्रकार के स्टाम्प और शुल्क का भुगतान अब ऑनलाइन ई-स्टाम्पिंग के माध्यम से किया जाएगा। इससे भौतिक स्टाम्प पेपर की आवश्यकता खत्म हो जाएगी।

लीज होल्ड से फ्रीहोल्ड: लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड रूपांतरण के मामलों में भी अब भौतिक स्टाम्प पेपर और उपायुक्त के भौतिक हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होगी। यह पूरी प्रक्रिया भी अब ऑनलाइन और कागजरहित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट