न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिपोर्टर ने अगरकर और सूर्या पर दागा ‘पाकिस्तान बम’, बचाव में तुरंत कूदा BCCI

रिपोर्टर ने सीधे पूछा, 14 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान का बड़ा मैच है। पिछले दो महीनों में दोनों देशों के बीच जो कुछ हुआ है, उसके मद्देनजर इस मैच को लेकर आपका रुख क्या होगा?

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 20 Aug 2025 12:07:54

रिपोर्टर ने अगरकर और सूर्या पर दागा ‘पाकिस्तान बम’, बचाव में तुरंत कूदा BCCI

एशिया कप 2025 के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान किया गया। चयन समिति प्रमुख अजीत अगरकर और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्क्वाड का एलान करते हुए मीडिया के सवालों के जवाब दिए। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन ठीक आखिर में एक रिपोर्टर ने ऐसा सवाल दागा जिसे वहाँ मौजूद लोग 'पाकिस्तान बम' कह रहे हैं।

रिपोर्टर ने सीधे पूछा, “14 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान का बड़ा मैच है। पिछले दो महीनों में दोनों देशों के बीच जो कुछ हुआ है, उसके मद्देनजर इस मैच को लेकर आपका रुख क्या होगा?”

सवाल खत्म भी नहीं हुआ था कि बीसीसीआई का मीडिया मैनेजर तुरंत बीच में कूद गया। उन्होंने साफ कहा — “रुकिए, अभी रुकिए। अगर आपके पास टीम चयन से जुड़ा हुआ कोई सवाल है तो वही पूछिए।” इस दखल से साफ हो गया कि बोर्ड नहीं चाहता था कि अगरकर और सूर्या किसी भी राजनीतिक या संवेदनशील मुद्दे पर बयान दें।

एशिया कप में 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच तय है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर आक्रोश है। एक बड़ा तबका उसके बहिष्कार की मांग कर रहा है। उनका कहना है कि अगर 'ऑपरेशन सिंदूर' सिर्फ स्थगित हुआ है, बंद नहीं तो इस दौरान पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच का क्या मतलब? संसद में भी यह मुद्दा उठ चुका है। असदुद्दीन ओवैसी समेत कई सांसद इसे लेकर सदन तक में सवाल उठा चुके हैं। हालांकि बीसीसीआई इस पर चुप्पी साधे हुए है।

पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों के बीच संबंध और बिगड़े हैं।

—22 अप्रैल: पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया।

—7 मई: भारत ने जवाब में “ऑपरेशन सिंदूर” चलाकर POK स्थित आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।

—इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों और धर्मस्थलों पर मिसाइल व ड्रोन हमले की नाकाम कोशिश की, जिन्हें भारत ने हवा में ही नष्ट कर दिया।

—भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई एयरबेस पंगु हो गए और मजबूर होकर पाकिस्तानी DGMO को सीजफायर की अपील करनी पड़ी।

भारत ने सीजफायर तो मान लिया, लेकिन साफ चेतावनी दी कि “ऑपरेशन सिंदूर अभी स्थगित है, खत्म नहीं।”

बीसीसीआई अब तक इस विवाद पर चुप्पी साधे हुए है, और प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया मैनेजर का हस्तक्षेप उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?