न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ एक ब्लड टेस्ट से शुरुआती स्टेज में पकड़ में आएगी यह खतरनाक बीमारी, जानें कितनी कारगर है यह तकनीक?

नई RNA-बेस्ड ब्लड टेस्ट से पार्किंसन डिजीज का शुरुआती चरण में ही पता लगाया जा सकेगा। यह टेस्ट सुरक्षित, किफायती और मिनिमली-इनवेसिव है, और भविष्य में रोग की प्रगति ट्रैक करने और इलाज के असर को मॉनिटर करने में मदद करेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Aug 2025 4:01:31

सिर्फ एक ब्लड टेस्ट से शुरुआती स्टेज में पकड़ में आएगी यह खतरनाक बीमारी, जानें कितनी कारगर है यह तकनीक?

पार्किंसन डिजीज, जो एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, अब पहले से भी जल्दी पहचानी जा सकेगी। हाल ही में Nature Aging में प्रकाशित शोध के अनुसार, एक नई RNA-बेस्ड ब्लड टेस्ट की मदद से यह बीमारी हाथ-पैर कांपने या चलने में कठिनाई जैसे लक्षणों के दिखाई देने से पहले ही पहचानी जा सकती है। इसका मतलब है कि मरीजों का शुरुआती चरण में डायग्नोसिस अब काफी सरल और प्रभावी होगा।

ब्लड टेस्ट कैसे काम करता है?

यह टेस्ट tRNA (Transfer RNA) के छोटे-छोटे फ्रैगमेंट्स पर आधारित है। पहले tRNA को केवल प्रोटीन निर्माण प्रक्रिया से जोड़ा जाता था, लेकिन नई रिसर्च में यह सामने आया है कि इसके फ्रैगमेंट्स बीमारी की जानकारी भी प्रदान कर सकते हैं।

शोधकर्ताओं ने खोजे दो मुख्य बायोमार्कर

न्यूक्लियर tRNA फ्रैगमेंट – पार्किंसन मरीजों में यह स्तर अधिक पाया गया।

माइटोकॉन्ड्रियल tRNA फ्रैगमेंट –
मरीजों में यह सामान्य से कम होता है।

इन दोनों फ्रैगमेंट्स के अनुपात से यह पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति सामान्य है, शुरुआती स्टेज में है या एडवांस स्टेज पर है। बड़े अध्ययन में इस टेस्ट की सटीकता 86% पाई गई।

क्यों है यह खोज अहम?

पार्किंसन का पता आमतौर पर तब चलता है जब स्पष्ट लक्षण दिखाई देते हैं। लेकिन यह नया ब्लड टेस्ट:

अन्य डायग्नोस्टिक तरीकों की तुलना में काफी किफायती है।

बीमारी की पहचान जल्दी कर देता है।

केवल ब्लड सैंपल से (मिनिमली-इनवेसिव) टेस्ट पूरा हो जाता है।

यह टेस्ट उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जिनमें पार्किंसन का जोखिम अधिक है, जैसे जेनेटिक प्रॉब्लम्स वाले लोग, REM स्लीप डिसऑर्डर के मरीज, या जिनकी सूंघने की क्षमता जल्दी कम हो रही है।

FDA अप्रूवल और भविष्य

हालांकि इस टेस्ट पर अभी और ट्रायल होने बाकी हैं, लेकिन हाल ही में Alzheimer’s disease के लिए ब्लड टेस्ट को FDA ने मंजूरी दी है। इससे उम्मीद की जा रही है कि पार्किंसन ब्लड टेस्ट को भी जल्द अप्रूवल मिल सकता है।

भविष्य में यह टेस्ट केवल डायग्नोसिस के लिए ही नहीं, बल्कि बीमारी की प्रोग्रेशन ट्रैक करने और इलाज के प्रभाव को मॉनिटर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। यदि सब योजना अनुसार चलता है, तो यह टेस्ट रूटीन हेल्थ चेकअप का हिस्सा बन सकता है। रिसर्चर्स का मानना है कि आने वाले समय में इसे बड़े स्तर पर टेस्ट किया जाएगा, साथ ही इसमें और बायोमार्कर्स जोड़कर इसे और अधिक सटीक बनाया जाएगा। भविष्य में जेनेटिक टेस्टिंग और ब्रेन इमेजिंग के साथ मिलकर यह एक प्रभावशाली और व्यापक डायग्नोस्टिक टूल बन सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज