न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गौहर की हुई गोद भराई, जल्द बनेंगी दूसरी बार मां, तेजस्वी के बॉयफ्रेंड करण को डेटिंग एप पर देख फैंस हैरान

‘बिग बॉस 7’ की विजेता मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान के जीवन में एक बार फिर से खुशियों की बरसात होने वाली है। गौहर जल्द ही दूसरी बार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Aug 2025 12:37:27

2 News : गौहर की हुई गोद भराई, जल्द बनेंगी दूसरी बार मां, तेजस्वी के बॉयफ्रेंड करण को डेटिंग एप पर देख फैंस हैरान

‘बिग बॉस 7’ की विजेता मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान के जीवन में एक बार फिर से खुशियों की बरसात होने वाली है। गौहर जल्द ही दूसरी बार मां बनेंगी। कुछ दिनों पहले ही गौहर ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अब गौहर के लिए गोद भराई की रस्म निभाई गई। इस दौरान उनके पति जैद दरबार, मां और पूरा परिवार मौजूद था। गौहर के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखने को मिला। उन्होंने येलो ड्रेस पहन रखी थी जिसमें उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा था। गौहर ने हाथ में ड्रेस से मैचिंग करता हुआ येलो कंगन पहन रखा था।

उनकी सैंडिल भी इसी कलर से मैच खाती हुई थी। गोल्ड की ज्वैलरी के साथ उन्होंने चेहरे पर हल्का मेकअप किया था। इस दौरान जैद ने सफेद शर्ट के साथ कलर्ड स्ट्रिप्स और मैचिंग पैंट पहन रखी थी। गौहर का गोल्डन लुक जैद के लुक के साथ मैच कर रहा था। डेकोरेशन भी काफी शानदार किया गया था। शॉवर केक और फूलों ने चार चांद लगा दिए। गौहर के गले में फूलों की माला डाली गई और जैद ने उनके हाथ में गजरे स्टाइल में फूल बांधे। दोनों ने केक काटकर गेस्ट के साथ जश्न मनाया। उन्होंने पैपराजी के सामने भी जमकर पोज दिए।

उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस इन पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। इस पार्टी में ‘सरस्वतीचंद्र’ स्टार गौतम रोड़े अपनी पत्नी पंखुड़ी और दोनों बच्चों के साथ नजर आए। एक्टर और होस्ट हुसैन भी इस बेबी शावर का हिस्सा बने। हुसैन लंबे समय से गौहर के फ्रेंड हैं। बता दें गौहर और मशहूर संगीतकार इस्माल दरबार के बेटे जैद ने साल 2020 में शादी की थी। कपल पहली बार साल 2023 में माता-पिता बना। तब गौहर ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम जीहान रखा गया है। उल्लेखनीय है कि गौहर ने कई फिल्मों में जबरदस्त डांस किया है। उनके डांस के वीडियो काफी लोकप्रिय हुए हैं। इसके अलावा गौहर कई रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

‘बिग बॉस 15’ के बाद से ही रिलेशनिशप में हैं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। इस कारण वे हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। उनकी शादी की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि इस बीच करण को लोगों ने डेटिंग एप पर देखा, तो वे चौंक गए। कई यूजर्स ने डेटिंग ऐप ‘बम्बल’ से उनकी प्रोफाइल की फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की है, जो अब वायरल हो रही है। वायरल स्क्रीनशॉट में करण बेज रंग की टी-शर्ट और जींस के साथ कैजुअल कपड़े पहने हुए हैं। उनकी उम्र 40 साल बताई गई है।

करण एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर के साथ रिश्ते के दौरान ‘बम्बल’ के ब्रांड एंबेसडर बने थे। इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि करण की ये प्रोफाइल नई है या पुरानी। रेडिट पर स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि तेजस्वी के लिए कमिटेड होते हुए भी करण डेटिंग ऐप पर कैसे हो सकते हैं। एक यूजर ने लिखा कि फोटो साफ तौर पर एडिटेड लग रही है, जबकि दूसरे ने दावा किया कि प्रोफाइल फेक लग रही है।

अभी तक करण ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। बता दें करण और तेजस्वी की मुलाकात साल 2021 में ‘बिग बॉस 15’ के घर के अंदर हुई। तब ही उनमें नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। करण ने कुछ दिनों पहले एल्विश यादव के साथ ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ का खिताब जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह