न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनुमान भक्त केशव महाराज बने वनडे के नंबर वन गेंदबाज, कुलदीप यादव को हुआ नुकसान

आईसीसी ने एक बार फिर से अपनी ताज़ा रैंकिंग जारी की है। वनडे में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज अब दुनिया के नंबर एक वनडे गेंदबाज बन गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 20 Aug 2025 2:42:41

हनुमान भक्त केशव महाराज बने वनडे के नंबर वन गेंदबाज, कुलदीप यादव को हुआ नुकसान

आईसीसी ने एक बार फिर से अपनी ताज़ा रैंकिंग जारी की है। इस बार टेस्ट रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ क्योंकि बीते हफ्ते कोई मुकाबला नहीं खेला गया, लेकिन वनडे में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज अब दुनिया के नंबर एक वनडे गेंदबाज बन गए हैं।

केशव महाराज की ऐतिहासिक छलांग

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में केशव महाराज ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 10 ओवरों में सिर्फ 33 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इस दमदार प्रदर्शन का उन्हें रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला और वे 687 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए। इससे पहले वे तीसरे स्थान पर थे, लेकिन अब उन्होंने लंबी छलांग लगाकर शीर्ष पर कब्जा जमा लिया है।

भगवान हनुमान के भक्त हैं केशव महाराज

केशव महाराज की एक खास पहचान यह भी है कि वे भगवान हनुमान के प्रबल भक्त हैं। भारत दौरे के दौरान वे अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर चुके हैं और कई मौकों पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी आस्था व्यक्त की है। मैदान पर जब वे विकेट लेते हैं तो जश्न मनाते समय भी बजरंगबली को याद करना उनकी आदत है।

कुलदीप यादव और तीक्ष्णा को नुकसान

महाराज के नंबर एक बनने से दो गेंदबाजों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। श्रीलंका के महीशा तीक्ष्णा, जो इससे पहले शीर्ष स्थान पर थे, अब दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं और उनकी रेटिंग 671 अंक रह गई है। वहीं, भारत के कुलदीप यादव को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है और अब वे तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग फिलहाल 650 अंक है।

बाकी रैंकिंग में छोटे बदलाव

टॉप 10 में अन्य कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन वेस्टइंडीज के गुणकेश मोती 12वें से 11वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वे अब 12वें नंबर पर हैं।

भारतीय गेंदबाजों को अप्रत्याशित फायदा

इस रैंकिंग में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को भी अप्रत्याशित फायदा मिला है। लंबे समय से वनडे नहीं खेलने के बावजूद ये तीनों खिलाड़ी एक-एक स्थान ऊपर आ गए हैं। शमी अब 13वें स्थान पर हैं, बुमराह 14वें और सिराज 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसका कारण पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी का खराब प्रदर्शन रहा, जिनकी गिरावट का सीधा फायदा भारतीय गेंदबाजों को मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत