न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान के जखीरे में अब भी तबाही का सामान मौजूद, नेतन्याहू के टॉप सलाहकार की चौंकाने वाली चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच नेतन्याहू के शीर्ष सलाहकार ने दावा किया कि ईरान के पास अब भी हजारों बैलिस्टिक मिसाइलें मौजूद हैं। ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस के तहत ईरान ने इजराइल पर हमले तेज कर दिए हैं। जानिए इस पूरे संकट की बड़ी बातें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 2:36:54

ईरान के जखीरे में अब भी तबाही का सामान मौजूद, नेतन्याहू के टॉप सलाहकार की चौंकाने वाली चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

ईरान और इजराइल के बीच छिड़ा संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा, और इसके हर पड़ाव पर स्थिति और गंभीर होती जा रही है। ताजा मिसाइल हमलों के बीच एक बड़ा खुलासा सामने आया है, जिसने वैश्विक सुरक्षा विश्लेषकों को भी हैरान कर दिया है। दरअसल, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तजाची हनेगबी का कहना है कि ईरान के पास अब भी हजारों की संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलें मौजूद हैं, जो भारी तबाही मचा सकती हैं।

इजराइली आर्मी रेडियो से बातचीत करते हुए हनेगबी ने यह भी कहा है कि अब तक अनुमान लगाया जा रहा था कि ईरान के पास लगभग 1500 से 2000 मिसाइलें हैं, लेकिन हकीकत में यह संख्या कहीं अधिक हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि केवल सैन्य कार्रवाई के बलबूते ईरानी खतरे को पूरी तरह समाप्त नहीं किया जा सकता, क्योंकि उसका रक्षा जखीरा अब भी मजबूत है।

तेल अवीव पर हमला और ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस’ का उग्र रूप

सोमवार सुबह की शुरुआत ही तनावपूर्ण घटनाओं से हुई जब ईरान ने सेंट्रल इजराइल पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने ऐलान किया कि जब तक इजराइल का अस्तित्व नहीं मिटता, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस' पूरी ताकत से जारी रहेगा। यह बयान ऐसे समय आया जब तेल अवीव समेत इजराइल के कई इलाकों में ईरानी मिसाइलें गिर चुकी थीं, जिससे हालात और बिगड़ गए।

ईरानी ताकत अब भी बनी हुई है खतरनाक चुनौती

IDF (इज़राइली डिफेंस फोर्स) के अनुसार, मौजूदा संघर्ष की शुरुआत में ईरान के पास लगभग 2000 बैलिस्टिक मिसाइलें थीं, जिनमें विभिन्न रेंज और प्रकार के वॉरहेड्स लगे हुए थे। इज़राइल द्वारा किए गए जवाबी हमलों में भले ही कुछ मिसाइल सिस्टम्स को नष्ट किया गया हो, लेकिन यह मान लेना कि ईरान की सैन्य ताकत खत्म हो चुकी है, एक भूल होगी।

खामेनेई की चेतावनी और डिमोना सेंटर पर मंडराता खतरा

सूत्रों के अनुसार, ईरान के पास फिलहाल करीब 10,000 बैलिस्टिक मिसाइलें और शाहेद ड्रोन की एक बड़ी खेप मौजूद है। इसके अलावा करीब एक लाख ईरानी लड़ाके युद्ध के लिए तैयार बताए जा रहे हैं। इस बीच, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने सख्त लहजे में कहा है, "अगर तुम एक मारोगे तो हम सौ मारेंगे।"

इतना ही नहीं, खबरें ये भी हैं कि ईरान का अगला निशाना इजराइल का डिमोना न्यूक्लियर सेंटर हो सकता है, जिसे वर्ष 1950 में फ्रांस के साथ हुए एक समझौते के तहत बनाया गया था। फ्रांस ने इस एटमी संयंत्र को बनाने में तकनीकी मदद दी थी, और अब वह केंद्र फिर से संघर्ष का केंद्रबिंदु बनता दिख रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत