ब्राजील के डॉक्टर्स ने जिम में इस्तेमाल होने वाले डंबल को ऐसी जगह से निकाला जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। यहां रहने वाले एक शख्स के मलाशय से डॉक्टर्स ने दो किलो का एक डंबल बाहर निकाला। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ सर्जरी केस रिपोर्ट्स में छपी एक खबर के मुताबिक ब्राजील के मुआउस में रहने वाले एक शख्स को तेज पेट दर्द के बाद अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। जब डॉक्टर्स ने उसका एक्सरे करने का फैसला किया, तो उसने काफी नाटक किया। ये शख्स एक्सरे के लिए तैयार नहीं था। हालांकि, जब डॉक्टर्स ने रिपोर्ट देखी तो हैरान रह गए। इस रिपोर्ट में दिखा कि शख्स के मलाशय में 2 किलो का एक डंबल घुसा हुआ था।
![शख्स के मलाशय में घुसा हुआ था 2 किलो का डंबल, डॉक्टर्स ने हाथ घुसाकर निकाला बाहर dumbbell,mans rectum,doctors]()
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ सर्जरी केस रिपोर्ट्स में इस खबर की जानकारी देने वाली ऐना एलिसा डी लंडा एयर उनकी टीम ने बताया कि पहले उन्होंने सोचा कि ट्वीज़र्स की मदद से इसे निकाल लिया जाएगा लेकिन डंबल इतना भारी था कि ऐसा नहीं किया जा सका। इसके बाद उन्हें काफी ब्रूटल तरीका अपनाना पड़ा। डॉक्टर्स ने अपने हाथ के जरिये शख्स के मलाशय से इस डंबल को खींचकर बाहर निकाला।