न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें

युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बढ़ा रहा है खतरा। 8 पैक एब्स और चौड़ी छाती पाने के चक्कर में चोटें आम हो गई हैं। जानें सही तरीके से हेल्दी वेट बनाए रखने और मसल्स मजबूत रखने के उपाय।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 23 Feb 2026 9:37:46

युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें

आज के युवा चाहते हैं ऐसी फिट और आकर्षक बॉडी जिसे देखकर हर कोई कहे WOW! चौड़ी छाती, 8 पैक एब्स और परफेक्ट मसल्स अब सिर्फ सपना नहीं रह गया है, बल्कि युवा इसे जल्दी हासिल करने के चक्कर में हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या हैवी एक्सरसाइज, बिना प्रशिक्षक और सही फॉर्म के, वाकई सुरक्षित है? 20–30 साल के युवा तेजी से मसल्स बनाने की दौड़ में हैं। सीधे हैवी वेट उठाना, प्रोटीन शेक, सप्लीमेंट्स और कुछ तो स्टेरॉयड इंजेक्शन तक लेते हैं। इसके परिणामस्वरूप मसल्स तो दिखने लगते हैं, लेकिन शरीर के अंदर क्या हो रहा है, उस पर ध्यान कोई नहीं देता।

गलत फॉर्म और भारी वजन उठाने से घुटनों का कार्टिलेज घिस जाता है, लिगामेंट फट सकते हैं, कंधे में लैब्रल टियर, कमर में स्लिप डिस्क और कलाई में स्ट्रेन जैसी चोटें आम हो गई हैं। बार-बार चोट लगने पर ऑस्टियोआर्थराइटिस, क्रॉनिक पेन और यहां तक कि हृदय पर दबाव बढ़ सकता है। हैवी एक्सरसाइज से हार्ट के चैंबर में फाइब्रोसिस और रिद्म गड़बड़ाने का खतरा भी बढ़ जाता है।

याद रखिए, मसल्स की ताकत तभी काम आएगी जब जोड़ और रीढ़ की हड्डी सुरक्षित हों। वार्म-अप के बिना एक्सरसाइज करना सीधे चोट को न्योता देने जैसा है। शरीर को तराशना है तो पहले उसे समझना होगा। योग हमें सिखाता है ‘संयम, संतुलन और सुरक्षा’। भारी वजन से बॉडी जल्दी बन सकती है, लेकिन गलत तरीके से किया गया व्यायाम नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अपनी बॉडी बनाइए, मगर अपनी क्षमता के अनुसार। वार्म-अप, सही फॉर्म और पर्याप्त रेस्ट बेहद जरूरी हैं। योग को अपनाने से चोट का खतरा कम होता है और शरीर मजबूत, संतुलित और लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।

मसल्स में ऐंठन के कारण

पानी की कमी

मसल्स में ब्लड सप्लाई कम होना

मांसपेशियों के मूवमेंट पर असर

पोषक तत्वों की कमी

मसल्स में ऐंठन होने के अन्य कारण

सोडियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम की कमी

नसों और मसल्स की कमजोरी

लो ब्लड प्रेशर

मसल्स में दिक्कत क्यों आती है

ब्लड फ्लो रुकने से

नसों पर दबाव पड़ने से

पोषक तत्वों की कमी से

मसल्स की कमजोरी दूर करने के उपाय

रोजाना व्यायाम करें

विटामिन-डी युक्त भोजन खाएं

दिन में 4–5 लीटर पानी पीएं

आंवले का सेवन करें

गिलोय, अश्वगंधा, गुग्गुल, गोखरू और पुनर्नवा का नियमित उपयोग करें

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?