न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खौफनाक टक्कर, ट्रक में घुसी बस, दो की मौत, दर्जनों घायल

अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भयानक सड़क हादसा, बस ट्रक में घुसी, दो की मौत और 31 लोग घायल। जानें हादसे की पूरी जानकारी और राहत कार्य की स्थिति।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Nov 2025 11:37:50

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खौफनाक टक्कर, ट्रक में घुसी बस, दो की मौत, दर्जनों घायल

राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिनान इंटरचेंज के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हुए। घायलों में से 15 को अलवर के राजीव गांधी जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

वोल्वो बस और ट्रक की जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस मंगलवार सुबह करीब 6 बजे पिनान के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। यह बस कल दोपहर 2:30 बजे अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। वहीं, ट्रक चंबल से लकड़ी लेकर हरियाणा के नूह मेवात जा रहा था। रास्ते में ट्रक का टायर पंचर हो गया था, जिसे बदलने के दौरान ट्रक का हेल्पर घटनास्थल पर ही मौजूद था। इसी समय पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बस ने ट्रक में जोरदार टक्कर मारी। भिड़ंत इतनी गंभीर थी कि बस ट्रक के अंदर तक घुस गई और बस में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में ट्रक से उतर कर टायर बदल रहे खलासी हारुन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे में दो की मौत और 31 घायल

हादसे में ट्रक में सवार सात लोग घायल हुए, जबकि बस में करीब 25 यात्री घायल हुए। बस में सवार शब्बीर, हारुन, अकरम, रमेश, कार्तिक, सुधाकर, रघुनाथ, राजेश परमार, जाहुल समेत कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल यात्री रोशन लाल को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, बस के ड्राइवर भैरू सिंह की स्थिति गंभीर है और उसे जयपुर रेफर किया गया है।

पुलिस और राहत कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को पिनान कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया। गंभीर घायलों को अलवर हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे के बाद दोनों वाहनों को हटाकर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल किया गया। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी