न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी हत्याकांड: ‘एक बार बहन से मिलना चाहता हूं’, सोनम के भाई की दिल छू लेने वाली अपील

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने भावुक बयान देते हुए कहा कि वह अपनी बहन से एक बार मिलकर पूछना चाहते हैं कि उसने अपने पति की हत्या क्यों करवाई। उन्होंने बताया कि सोनम को मिले सभी गहने राजा के परिवार को लौटा दिए गए हैं और अब वह सिर्फ सच्चाई जानना चाहते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Jul 2025 8:00:55

 राजा रघुवंशी हत्याकांड: ‘एक बार बहन से मिलना चाहता हूं’, सोनम के भाई की दिल छू लेने वाली अपील

इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब एक भावुक मोड़ आ गया है। सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने शिलांग पुलिस की जांच के बाद मीडिया के सामने आकर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने नम आंखों से कहा कि वह सिर्फ एक बार अपनी बहन सोनम से मिलना चाहते हैं — उस बहन से, जिसने कभी उनके साथ बचपन बिताया, लेकिन अब उस पर अपने ही पति की हत्या कराने का आरोप है।

गोविंद ने कहा कि शादी के वक्त सोनम को राजा के परिवार की ओर से जो करीब 15 लाख रुपए के जेवर दिए गए थे, वो सारे गहने अब लौटा दिए गए हैं। “अब हमारे पास उसका कुछ नहीं बचा,” उन्होंने भारी मन से कहा।

भावनाओं से जुड़ी इस बातचीत में गोविंद ने यह भी बताया कि वह हमेशा राजा रघुवंशी के परिजनों के साथ हैं और जल्द ही शिलांग जाकर बहन सोनम से मिलना चाहते हैं — एक भाई की तरफ से अंतिम सवाल पूछने के लिए, “तूने राजा को क्यों मरवाया बहन?” उन्होंने कहा कि गाजीपुर में वो कुछ नहीं पूछ पाए, अब शिलांग में बहन से आंख मिलाकर जवाब लेना चाहते हैं।

सोनम का पिंडदान कर दें, हम साथ हैं — गोविंद का बड़ा बयान

हाल ही में राजा रघुवंशी के परिजनों ने भावावेश में गोविंद से सोनम का पिंडदान करने की बात कही थी। इस पर गोविंद ने कहा, “मैंने अपनी बहन की शादी राजा से की थी, वह अब उनकी बहू है। अगर वे बहू का पिंडदान कर देना चाहें, तो हम पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है।”

शिलांग पुलिस की 10 दिन की जांच और अहम सबूत


राजा की हत्या के मामले में शिलांग पुलिस ने इंदौर में 10 दिनों तक गहन छानबीन की। उन्होंने सोनम के माता-पिता और अन्य परिजनों से पूछताछ की और इस रहस्यमयी मामले की परतें खोलने की कोशिश की। इस केस में सोनम, उसका प्रेमी राज कुशवाहा समेत पांच लोग पुलिस हिरासत में हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल होगी।

सोनम की पिस्टल, गहने और बैग बने अहम सुराग


पुलिस को इंदौर में सोनम की वह पिस्टल और गहने मिल गए हैं जो उसने फ्लैट में छोड़े थे। इसके अलावा रतलाम में शिलोम जेम्स की ससुराल से सोनम का बैग भी बरामद हुआ है, जिसमें उसका लैपटॉप और कुछ अन्य सामान रखा था। हालांकि जिस बुर्के में सोनम ने शिलांग से इंदौर तक की यात्रा की थी, वह अभी भी गायब है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी