न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर डिस्कॉम ने कबाड़ बेचकर कमाए 104 करोड़, बेकार सामान बना सोने जैसी संपत्ति

जयपुर डिस्कॉम ने जमा हुए पुराने और बेकार सामान को नीलाम कर 104 करोड़ से अधिक का राजस्व कमाया। कबाड़ से बनी सोने जैसी संपत्ति, जानें नीलामी में बेचे गए सामान और सर्किलवार कमाई की पूरी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 31 Jan 2026 6:20:51

जयपुर डिस्कॉम ने कबाड़ बेचकर कमाए 104 करोड़, बेकार सामान बना सोने जैसी संपत्ति

राजस्थान के जयपुर डिस्कॉम ने अपनी जमा हुई अनुपयोगी सामग्री को नीलाम कर 100 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व अर्जित किया है। निगम ने अपने 13 सर्किल में स्टोर किए गए पुराने और बेकार सामान की ऑक्शनिंग कर चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 104 करोड़ 39 लाख रुपये की कमाई की है। यह अब तक की सबसे बड़ी स्क्रैप ऑक्शन उपलब्धि मानी जा रही है।

नीलामी में क्या-क्या बेचा गया

निगम के स्टोरेज हाउस में वर्षों से पड़े खराब ट्रांसफार्मर, लकड़ी के बॉक्स, पुराने वीसीबी, बिजली मीटर, खराब तेल, नाकारा वाहन, पुरानी केबल और लोहे के ड्रम जैसे सामान को जांच और मूल्यांकन के बाद कबाड़ घोषित किया गया। यह सामग्री सब डिवीजन और डिवीजन कार्यालय के माध्यम से सहायक भंडार नियंत्रक कार्यालय तक पहुंचाई गई, जहां से नियमित रूप से ऑक्शन आयोजित किए गए।

तेजी लाने के निर्देश और सख्त निगरानी

डिस्कॉम प्रबंधन ने गुड्स मैनेजमेंट के चीफ इंजीनियर और वेयरहाउस अधिकारियों को स्क्रैप निस्तारण तेज करने के निर्देश दिए। हैड ऑफिस की टीम ने सर्किल स्तर पर सर्वे रिपोर्ट तैयार करवाई और फील्ड में पड़े स्क्रैप की लगातार निगरानी की। नतीजा यह रहा कि 2023-24 में 115, 2024-25 में 185 ऑक्शन हुए, जबकि 2025-26 में जनवरी तक 221 ऑक्शन पूरे हो चुके हैं।

पुराने वाहनों की भी नीलामी

कई कार्यालयों में 15 साल से अधिक पुराने वाहन पड़े थे। परिवहन विभाग से जानकारी जुटाकर 48 वाहनों को ऑक्शन में लाया गया, जिनमें से 34 वाहनों की सफल नीलामी हुई।

वित्तीय वर्ष के अंत तक उम्मीदें

वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अभी दो महीने बाकी हैं। निगम को उम्मीद है कि कुल स्क्रैप से कमाई 125 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। यह पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक राजस्व होगा।

कौन-कौन से सर्किल ने सबसे ज्यादा कमाई की

अलवर वृत्त ने 24.79 करोड़ रुपये, जबकि जयपुर जिला वृत्त ने 21.99 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया। इसके बाद दौसा, भरतपुर, कोटा, जयपुर शहर, बारां, सवाई माधोपुर, बूंदी, टोंक, करौली, झालावाड़ और धौलपुर का योगदान रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?