न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूरत से अयोध्या के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन कोटा के रास्ते चलेगी, जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

सूरत से अयोध्या के लिए कोटा मार्ग से चलने वाली वीकली स्पेशल ट्रेन की पूरी जानकारी। जानें ट्रेन का रूट, समय-सारणी, स्टॉपेज और टिकट किराया। यात्रा की प्लानिंग अब और आसान।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 31 Jan 2026 10:07:22

सूरत से अयोध्या के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन कोटा के रास्ते चलेगी, जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

कोटा: रेल यात्रियों को ट्रेनों में सीट न मिलने और लंबी वेटिंग लिस्ट से छुटकारा दिलाने के लिए भारतीय रेलवे ने सूरत के उधना स्टेशन से अयोध्या के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह विशेष ट्रेन फरवरी और मार्च 2026 में साप्ताहिक आधार पर चलेगी। इस ट्रेन से गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को यात्रा में सुविधा होगी। ट्रेन कोटा रेल मंडल के तहत भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और बयाना से होकर गुजरेगी।

कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यह ट्रेन 10 फरवरी से 25 मार्च तक साप्ताहिक विशेष रूप से चलेगी। दोनों तरफ से आने-जाने के कुल 7-7 फेरे होंगे। ट्रेन की बुकिंग दोनों दिशाओं के लिए आरंभ हो गई है और यात्रियों को कंफर्म टिकट भी मिल रहे हैं। यात्रियों को टिकट पीआरएस काउंटर या आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्यम से बुक कराने की सुविधा है। ट्रेन में थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच लगाए गए हैं।

उधना से अयोध्या की ट्रेन की समय-सारणी

सीनियर डीसीएम सौरभ जैन के अनुसार, ट्रेन नंबर 09097 (उधना-अयोध्या कैंट साप्ताहिक स्पेशल) 10 फरवरी से 24 मार्च तक हर मंगलवार को चलेगी। यह सुबह 6:45 बजे उधना जंक्शन से रवाना होगी और शाम 6:10 बजे कोटा पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 11:30 बजे अयोध्या कैंट स्टेशन पर ट्रेन पहुंचेगी।

अयोध्या से उधना की ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 09098 (अयोध्या कैंट-उधना स्पेशल) 11 फरवरी से 25 मार्च तक हर बुधवार को चलेगी। ट्रेन दोपहर 1:30 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:40 बजे कोटा पहुंचेगी। ट्रेन शाम 5:30 बजे उधना जंक्शन पर पहुंचकर अपना सफर पूरा करेगी।

इस ट्रेन का मार्ग भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह (आगरा), टूंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और बाराबंकी स्टेशनों से होकर जाएगा।

किराया और सुविधाएं

कोटा से उधना जंक्शन: स्लीपर ₹500, थर्ड एसी ₹1320

अयोध्या कैंट: स्लीपर ₹560, थर्ड एसी ₹1485

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?