न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा में क्रिकेट सट्टे का बड़ा खुलासा, करोड़ों के लेन-देन के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा में पुलिस ने हाईटेक क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया, 49 मोबाइल, लैपटॉप और करोड़ों के रिकॉर्ड के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार। जानें नेहरू विहार कॉलोनी में कैसे चलता था सट्टा नेटवर्क और कार्रवाई की पूरी डिटेल।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 31 Jan 2026 9:57:28

भीलवाड़ा में क्रिकेट सट्टे का बड़ा खुलासा, करोड़ों के लेन-देन के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा: वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के बीच सक्रिय सट्टा बाजार पर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में गठित स्पेशल टीम ने शुक्रवार देर रात भीमगंज थाना क्षेत्र के नेहरू विहार कॉलोनी में चल रहे हाईटेक सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से करोड़ों रुपये के डिजिटल और कागज़ी रिकॉर्ड के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

नेहरू विहार में था सट्टे का 'कंट्रोल रूम'

भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेहरू विहार के एक बंद मकान में ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच पर बड़े स्तर पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एएसपी पारसमल जैन, डीवाईएसपी सज्जन सिंह और आईपीएस प्रोबेशनर आयुष श्रोत्रिय की निगरानी में टीम ने मकान की घेराबंदी की।

जब पुलिस ने मकान में दबिश दी, तो वहां का नजारा किसी कॉल सेंटर जैसा था। तीन अलग-अलग कमरों में बड़ी-बड़ी टेबल और कुर्सियां लगी थीं, और लैपटॉप और मोबाइल फोनों का जाल बिछा हुआ था।

जब्त सामान देखकर पुलिस भी रह गई दंग

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 49 एंड्रॉयड मोबाइल, 3 लैपटॉप और 2 टैबलेट जब्त किए। साथ ही आरोपियों के पास मिले रजिस्टर और डिजिटल रिकॉर्ड में करोड़ों रुपये के सट्टे के लेन-देन का पूरा हिसाब दर्ज था। पुलिस ने सभी उपकरण जब्त कर लिए हैं और उम्मीद है कि इससे कई बड़े सफेदपोशों के नाम सामने आएंगे।

छह आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

भीमगंज पुलिस ने मामले में गेमलिंग एक्ट, आईटी एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि पूरे सट्टा नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके।

गिरफ्तार आरोपी:

गोविंद तेजवानी (सुभाषनगर)

चंदन फतनानी (शास्त्रीनगर)

तरुण करनानी (शास्त्रीनगर)

मूलचंद (शास्त्रीनगर)

आरिफ अंसारी (भीमगंज)

कमलेश कलवानी (नाथद्वारा सराय)

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट