न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: NCP के विलय पर शरद पवार का बड़ा बयान, सुनेत्रा पवार के उप मुख्यमंत्री पद पर भी कही अहम बात

महाराष्ट्र में NCP के विलय और सुनेत्रा पवार के उप मुख्यमंत्री पद पर शरद पवार का बड़ा बयान। जानें क्या कहा शरद पवार ने अजित पवार और पार्टी के विलय पर, और उप मुख्यमंत्री पद की शपथ पर उनकी प्रतिक्रिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 31 Jan 2026 10:01:48

महाराष्ट्र: NCP के विलय पर शरद पवार का बड़ा बयान, सुनेत्रा पवार के उप मुख्यमंत्री पद पर भी कही अहम बात

बारामती: महाराष्ट्र में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) के विलय को लेकर शरद पवार ने बारामती में अहम बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों एनसीपी गुटों के एक होने की चर्चा अजित पवार के साथ पहले चल रही थी, लेकिन अब वह प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। साथ ही उन्होंने सुनेत्रा पवार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ पर भी प्रतिक्रिया दी। शरद पवार ने कहा, "सुनेत्रा पवार के उप मुख्यमंत्री बनने के फैसले के बारे में मुझसे कोई राय नहीं ली गई। मुझे इसकी कोई पूर्व जानकारी नहीं थी।"

विलय और राजनीतिक चर्चा पर शरद पवार की राय

शरद पवार ने बारामती में मीडिया से बातचीत में कहा, "सुनेत्रा पवार के आज उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह फैसला उनकी पार्टी ने स्वयं लिया होगा। दोनों एनसीपी गुटों के विलय को लेकर जयंत पाटिल और अजित पवार के बीच पिछले चार महीनों से बातचीत हो रही थी। चर्चा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही थी और 12 तारीख को सार्वजनिक घोषणा होने की योजना भी थी।"

अजित पवार की भूमिका और योगदान पर शरद पवार के शब्द

शरद पवार ने अजित पवार को एक सक्षम और जनता के प्रति समर्पित नेता बताया। उन्होंने कहा, "अजित पवार ने हमेशा जनता की समस्याओं को गहराई से समझा और उन्हें न्याय दिलाने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ी। बारामती की जनता हमेशा उनके साथ रही। उनके निधन ने हम सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है।"

उन्होंने आगे कहा, "अजित पवार के जाने के बाद उत्पन्न स्थिति हमें मजबूती से आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। हमें जनता के दुख-दर्द को कम करने के लिए काम करना होगा और उन्हीं मूल्यों और कार्यशैली को आगे बढ़ाना होगा जिनके साथ उन्होंने सेवा की। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके परिवार की नई पीढ़ी उनकी विरासत और कार्यपद्धति को आगे ले जाएगी।"

सुनेत्रा पवार और उप मुख्यमंत्री पद

शरद पवार ने कहा कि अस्थि विसर्जन तक सुनेत्रा उनके साथ थीं, लेकिन उप मुख्यमंत्री पद के निर्णय पर उन्होंने कोई बात साझा नहीं की। उनके अनुसार, यह फैसला पूरी तरह पार्टी की तरफ से लिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत