न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिता की निर्मम हत्या करने वाली बेटी को आजीवन कारावास, एससी-एसटी कोर्ट ने सुनाई सजा

अजमेर में छह साल पहले अपने पिता की हत्या करने वाली बेटी रागिनी दुबे को एससी-एसटी कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने आरोपी पर 30 हजार रुपए का आर्थिक दंड भी लगाया। घटना में पिता के शरीर पर 19 गंभीर चोटें पाई गई थीं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 31 Jan 2026 10:20:26

पिता की निर्मम हत्या करने वाली बेटी को आजीवन कारावास, एससी-एसटी कोर्ट ने सुनाई सजा

अजमेर: शहर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में छह साल पहले अपने पिता की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में शुक्रवार को एससी-एसटी कोर्ट ने आरोपी बेटी रागिनी दुबे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा कोर्ट ने उस पर 30 हजार रुपए का आर्थिक दंड भी लगाया।

विशिष्ट लोक अभियोजक पंकज जैन ने बताया कि यह दर्दनाक घटना 3 फरवरी 2020 को विज्ञान नगर में हुई थी। अशोक कुमार दुबे अपने घर में ही अपनी छोटी बेटी रागिनी दुबे की लाठी-डंडों और घूसों से की गई बर्बर मार-पीट का शिकार हुए। हत्या के बाद लहूलुहान पिता को रागिनी ने खींचकर घर से बाहर सड़क पर फेंक दिया था।

हत्या के बाद की घटना

घटना के तुरंत बाद रागिनी ने अपनी बड़ी बहन यामिनी दुबे को व्हाट्सएप पर पिता की लहूलुहान तस्वीर भेजी और लिखा कि वह नशे की हालत में सड़क पर बेहोश पड़े हैं। जब यामिनी घर पहुंची, तो पिता मृत अवस्था में सड़क पर पड़े थे और रागिनी घर के भीतर पलंग पर सो रही थी। इसके अगले दिन, 4 फरवरी को यामिनी ने आदर्श नगर थाने में अपनी छोटी बहन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया।

पिता के शरीर पर 19 गंभीर चोटें

विशिष्ट लोक अभियोजक पंकज जैन ने बताया कि अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में इस मामले में 19 गवाह और 45 दस्तावेज पेश किए। एफएसएल रिपोर्ट में आरोपी की पैंट पर पिता के खून के धब्बों की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक अशोक कुमार दुबे के शरीर पर 19 गंभीर चोटों के निशान पाए गए। वारदात स्थल से पुलिस और एफएसएल टीम ने कई अहम साक्ष्य जुटाए। पिता की शर्ट और बेटी की पैंट पर खून के निशान इस बात की पुष्टि करते हैं कि हत्या वारदात स्थल पर ही हुई।

हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की कोशिश

पिता की हत्या के बाद रागिनी ने खून के साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास भी किया। उसने घर में बिखरे खून को साफ किया, लेकिन एफएसएल टीम ने दीवारों और फर्श पर खून के धब्बे पाए। यह घटना छह साल पुरानी है, लेकिन लंबी न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोर्ट ने आरोपी को कड़ी सजा सुनाई।

बड़ी बेटी ने दर्ज करवाई थी FIR

यामिनी दुबे ने आदर्श नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 31 जनवरी 2020 को वह काम के सिलसिले में घर पर नहीं थी। 3 फरवरी को घर में केवल पिता अशोक कुमार और छोटी बहन रागिनी मौजूद थे। यामिनी ने बताया कि रागिनी ने व्हाट्सएप पर पिता की सड़क पर पड़ी लहूलुहान तस्वीर भेजी और कहा कि "मेरा और पापा का झगड़ा हो गया था। मैंने पापा के साथ ज्यादा मार-पीट कर दी, जिससे वह बेहोश हो गए।"

यामिनी ने पुलिस को बताया कि घर के कमरे में खून फैल गया था, जिसे रागिनी ने पानी से धोकर साफ किया और पिता को बाहर सड़क पर फेंक दिया। जब यामिनी घर लौटी, तो पिता सड़क पर लहूलुहान पड़े थे और रागिनी घर के अंदर सो रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?