न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली BMW हादसा: आरोपी महिला ड्राइवर गिरफ्तार, तेज रफ्तार कार की टक्कर से वित्त मंत्रालय के अधिकारी की हुई थी मौत

दिल्ली में BMW हादसे ने मचाई सनसनी। वित्त मंत्रालय के अधिकारी नवजोत सिंह की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल। आरोपी महिला गगनप्रीत कौर गिरफ्तार, अस्पताल चयन पर उठे सवाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Sep 2025 5:01:03

दिल्ली BMW हादसा: आरोपी महिला ड्राइवर गिरफ्तार, तेज रफ्तार कार की टक्कर से वित्त मंत्रालय के अधिकारी की हुई थी मौत

राजधानी दिल्ली में रविवार (15 सितंबर, 2025) को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव पद पर कार्यरत 57 वर्षीय नवजोत सिंह अपनी पत्नी संग घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार BMW कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नवजोत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी संदीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी महिला गगनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और सबूत नष्ट करने की कोशिश जैसी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पत्नी के गंभीर आरोप

हादसे की चश्मदीद और पीड़िता संदीप कौर ने पुलिस को दिए बयान में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद उनके पति की सांसें चल रही थीं। उन्होंने गगनप्रीत से नजदीकी अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपी दंपत्ति उन्हें सीधे NuLife अस्पताल, GTB नगर ले गए, जो लगभग 19 किलोमीटर दूर था। संदीप का आरोप है कि इस देरी के चलते नवजोत की जान नहीं बच पाई।

गुरुद्वारे से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, नवजोत और उनकी पत्नी संदीप रविवार को बंगला साहिब गुरुद्वारा दर्शन के लिए गए थे। वहां से लौटने के बाद दोनों ने कर्नाटक भवन में भोजन किया और फिर अपने घर की ओर निकल पड़े। इसी दौरान पीछे से आई BMW कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नवजोत की मौके पर हालत बिगड़ गई।

अस्पताल चयन पर सवाल

पुलिस जांच में सामने आया है कि गगनप्रीत के पिता NuLife अस्पताल के सह-मालिक बताए जाते हैं। ऐसे में पुलिस को शक है कि जानबूझकर पीड़ितों को इस अस्पताल ले जाया गया, ताकि मेडिकल रिपोर्ट या अन्य सबूतों में हेरफेर किया जा सके। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी नियमों का पालन किया गया है। उन्होंने गगनप्रीत के परिवार का अस्पताल से संबंध होने की बात पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं हादसे को छुपाने या सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश तो नहीं हुई। फिलहाल गगनप्रीत कौर पुलिस की हिरासत में हैं और इस पूरे मामले की बारीकी से जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर