न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार चुनाव 2025: NDA की बंपर जीत के आसार, महागठबंधन को झटका लगने के संकेत

बिहार चुनाव 2025 में एनडीए को मिली बढ़त के संकेतों ने सियासी माहौल गरमा दिया है। एग्जिट पोल के मुताबिक, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला गठबंधन बहुमत की ओर बढ़ रहा है, जबकि तेजस्वी यादव की अगुवाई वाला महागठबंधन पिछड़ता दिख रहा है। जानें दूसरे चरण की वोटिंग, सीटों के अनुमान और एग्जिट पोल के पूरे आंकड़े।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Nov 2025 6:46:47

बिहार चुनाव 2025: NDA की बंपर जीत के आसार, महागठबंधन को झटका लगने के संकेत

बिहार में सत्ता की जंग अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। इस बार मुकाबला नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन (एमजीबी) के बीच सीधा माना जा रहा है। हालांकि, जनसुराज दल के उम्मीदवारों ने भी मैदान में उतरकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। दो चरणों में संपन्न मतदान के बाद अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब परिणाम घोषित किए जाएंगे।

मंगलवार को हुए दूसरे चरण के मतदान में शाम पांच बजे तक 67 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। यह रुझान पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ 65 प्रतिशत मतदान से भी बेहतर रहा। दिलचस्प बात यह रही कि पहले चरण में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक संख्या में मतदान किया, जिससे यह साफ झलकता है कि महिलाएं इस बार सत्ता परिवर्तन या स्थायित्व को लेकर काफी सक्रिय हैं।

पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। अब जैसे ही दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हुई, वैसे ही एग्जिट पोल के आंकड़े आने शुरू हो गए हैं, जिन्होंने सियासी माहौल को और गर्मा दिया है।

एग्जिट पोल के संकेत: एनडीए को बहुमत, महागठबंधन पिछड़ा

एबीपी न्यूज-आईएएनएस-मेट्राइज के एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, गठबंधन को 147 से 167 सीटों तक मिल सकती हैं। इनमें बीजेपी को 65-73, जेडीयू को 67-75, एलजेपीआर को 7-9, हम को 4-5, और आरएलएम को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है।

वहीं, महागठबंधन के लिए स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण दिखाई दे रही है। उसे कुल 70 से 89 सीटों तक मिलने की संभावना जताई गई है। इनमें आरजेडी को 53-58, कांग्रेस को 10-12, वीआईपी को 1-4, जबकि वामपंथी दलों को 9-14 सीटें मिल सकती हैं।

दूसरे चरण की वोटिंग में दिग्गजों की किस्मत दांव पर

दूसरे चरण में कई मंत्री, विपक्षी नेता और निर्दलीय उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। चुनाव आयोग ने बताया कि इस चरण में 3.70 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे। मतदान के अंतिम आंकड़े पहले चरण की तुलना में अधिक रहने की उम्मीद है, क्योंकि देर शाम तक कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं।

बिहार के किशनगंज जिले में इस बार सबसे ज्यादा 76.26% मतदान हुआ, जो अब तक का सर्वोच्च रिकॉर्ड है। इसके बाद कटिहार (75.23%), पूर्णिया (73.79%), सुपौल (70.69%) और अररिया (67.79%) का स्थान रहा। ये सभी जिले नेपाल की सीमा से सटे हुए हैं और राज्य के पूर्वोत्तर कोसी-सीमांचल क्षेत्र में आते हैं, जहां बाढ़ की समस्या और अल्पसंख्यक आबादी दोनों ही बड़ी भूमिका निभाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया