न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Paralympic : सुमित अंतिल ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण पदक, विनोद कुमार से छिना कांस्य

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। सोनीपत (हरियाणा) के 23 वर्षीय सुमित अंतिल ने भारत को एक और स्वर्ण ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Aug 2021 8:27:53

Tokyo Paralympic : सुमित अंतिल ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण पदक, विनोद कुमार से छिना कांस्य

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। सोनीपत (हरियाणा) के 23 वर्षीय सुमित अंतिल ने भारत को एक और स्वर्ण पदक दिला दिया है। उन्होंने सोमवार को पुरुषों की भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) में एफ 64 वर्ग में बाजी मारी। सुमित ने भाला 68.55 मीटर दूर फेंककर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। सुमित का ये थ्रो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया है। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का ये दूसरा स्वर्ण है।

सुमित से पहले आज सुबह अवनि लेखरा ने शूटिंग में भारत को गोल्ड दिलाया। अवनि ने महिलाओं की आर-2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में पहला स्थान हासिल किया। आपको बता दें कि सुमित ने इस इवेंट में अपना ही रिकॉर्ड दो बार तोड़ा। उन्होंने पहले प्रयास में 66.95 मीटर का थ्रो किया, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 68.08 मीटर भाला फेंका। पांचवें प्रयास में 68.55 मीटर का थ्रो करने में सफल रहे। इससे पहले आज ही जेवलिन थ्रो की एक दूसरी इवेंट में देवेंद्र झाझड़िया ने रजत और सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य जीता था।

tokyo paralympic games,sumit antil,javelin throw,avni lakhera,sumit gold medal,devender jhajharia,sundar gurjar,sports news in hindi

दुर्घटना से पहले पहलवान थे सुमित अंतिल

सुमित के थ्रो की सीरीज 66.95, 68.08, 65.27, 66.71, 68.55 मी. और फाउल रही। ऑस्ट्रेलिया के मिचाल बुरियन (66.29 मी.) और श्रीलंका के डुलान कोडिथुवाक्कू (65.61 मी.) ने क्रमश: रजत और कांस्य जीता। संदीप चौधरी (62.20 मी.) चौथे स्थान पर रहे। एफ64 इवेंट में एक पैर कटा होने वाले एथलीट कृत्रिम अंग (पैर) के साथ खड़े होकर हिस्सा लेते हैं। दिल्ली के रामजस कॉलेज के छात्र सुमित दुर्घटना से पहले पहलवान थे। उनके बाएं पैर को घुटने के नीचे से काटना पड़ा। उनके गांव के ही एक पैरा एथलीट ने 2018 में उन्हें भाला फेंक के बारे में बताया।

tokyo paralympic games,sumit antil,javelin throw,avni lakhera,sumit gold medal,devender jhajharia,sundar gurjar,sports news in hindi

विनोद कुमार ने चक्का फेंक में जीता था कांस्य, लेकिन...

भारत के चक्का फेंक एथलीट विनोद कुमार ने सोमवार को टूर्नामेंट के पैनल द्वारा विकार के क्लालिफिकेशन निरीक्षण में ‘अयोग्य’ पाए जाने के बाद पैरालंपिक की पुरुषों की एफ52 स्पर्धा का कांस्य पदक गंवा दिया है। इसी के साथ भारत के हाथ से एक मेडल निकल गया। डिस्कस थ्रोअर विनोद ने रविवार को कांस्य पदक जीता था। उनके विकार के क्लालिफिकेशन पर विरोध जताया गया, जिसके बाद मेडल होल्ड कर दिया गया था। बीएसएफ के 41 साल के जवान विनोद कुमार ने 19.91 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से तीसरा स्थान हासिल किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत