न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : उर्फी जावेद ने दुनिया को दिखाया बॉयफ्रेंड का चेहरा, पवन-जरीन का गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ में हिस्सा लेने के बाद से एक्ट्रेस व सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। खास तौर से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Aug 2025 8:15:43

2 News : उर्फी जावेद ने दुनिया को दिखाया बॉयफ्रेंड का चेहरा, पवन-जरीन का गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ में हिस्सा लेने के बाद से एक्ट्रेस व सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। खास तौर से उनका अतरंगी फैशन और बेबाक अंदाज उन्हें खबरों में रखता है। उर्फी आए दिन तरह-तरह की ड्रेस ट्राई करती हैं। वह इसकी झलक अपने सोशल मीडिया पर भी दिखाती हैं। इसके लिए उर्फी को कभी वाहवाही मिलती है तो कभी जबरदस्त तरीके से ट्रॉल किया जाता है। उर्फी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वे उनसे जुड़ी हर बात जानने के लिए बेकरार रहते हैं। इस बीच उर्फी ने पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।

उर्फी ने कंफर्म किया है कि वह रिलेशनशिप में हैं और पहली बार अपने बॉयफ्रेंड का नाम और चेहरा दुनिया को दिखाया। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों कॉफी का मजा लेते हुए काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। उर्फी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “अब मुझे अपने बॉयफ्रेंड की याद आ रही है।” उर्फी ने जिस शख्स को टैग किया है उनका नाम कौस त्रिवेदी है। इसके साथ ही कौस ने भी उर्फी संग कई तस्वीरें और स्टोरी शेयर कीं।

उन्होंने उर्फी की पोस्ट को री-शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, “बॉलीवुड सेलेब्रिटी का पसंदीदा बनना मुश्किल है, लेकिन किसी को तो पब्लिक सर्विस करनी ही होगी।” कौस ने उर्फी के साथ डेट की फोटो भी पोस्ट कीं। बता दें उर्फी ने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका बॉयफ्रेंड 6 फीट 4 इंच लंबा है और वह अक्सर उसके साथ हाई हील पहनकर घूमती हैं। कौस की इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पता चलता है कि वे अक्सर विदेश में रहते हैं। उनके बायो में लिखा है – “Not famous but known”. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2 हजार फॉलोअर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कौस दिल्ली के रहने वाले हैं। फिलहाल दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं।

urfi javed,influencer urfi javed,kaus trivedi,urfi kaus,urfi javed boyfriend,urfi fashion,urfi dress,pawan singh,zarine khan,pawan zarine song

‘प्यार में हैं हम’ गाने में पवन सिंह और जरीन खान की रोमांटिक केमिस्ट्री

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह इन दिनों अपने नए गाने को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पवन का रोमांटिक गाना ‘प्यार में हैं हम’ रिलीज हो चुका है और इसके साथ ही इसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। गाने में उनके साथ एक्ट्रेस जरीन खान हैं। फैंस को पवन और जरीन की कैमिस्ट्री पसंद आ रही है। पवन जहां दमदार आवाज से जादू चला रहे हैं, वहीं जरीन अपनी अदाओं और एक्सप्रेशंस से सबका दिल चुरा रही हैं। गाने के बोल और इसकी धुन सीधे दिल को छू रहे हैं।

गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड करने लगा। गाने की शूटिंग बेहद खूबसूरत लोकेशन पर की गई है, जो इसे और भी खास बना देती है। पवन ने गाने के जरिए दिलकश अंदाज में प्यार का इजहार किया है। इस गाने की शुरुआत जरीन से होती है, जो वैनिटी वैन में बैठी शूटिंग के लिए मेकअप कर रही होती हैं। इसके बाद पवन की झलक मिलती है, जो मिरर के सामने खड़े होकर अपने बाल ठीक कर रहे होते हैं।

अचानक मिरर में उन्हें जरीन पीली साड़ी में चलती हुई दिखाई देती हैं। दोनों की नजरें मिलती हैं और वे मुस्कुराते हुए हाथ मिलाते हैं। इसके बाद कैमरे के सामने शूटिंग शुरू करते हैं। गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत यह गाना भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बना है। इस गाने को पवन और पायल देव ने गाया है। पायल ने ही म्यूजिक कंपोज किया है और गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह