न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Paralympic Games : मरियप्पन और शरद ने ऊंची कूद में जीते पदक, भारत के कुल मेडल हुए 10

भारत का टोक्यो पैरालंपिक 2020 में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। भारत लगातार तीसरे दिन पदक जीतने में सफल रहा। भारत ने रविवार को दो ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 31 Aug 2021 8:50:37

Tokyo Paralympic Games : मरियप्पन और शरद ने ऊंची कूद में जीते पदक, भारत के कुल मेडल हुए 10

भारत का टोक्यो पैरालंपिक 2020 में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। भारत लगातार तीसरे दिन पदक जीतने में सफल रहा। भारत ने रविवार को दो और सोमवार को पांच पदक पर कब्जा जमाया था। मंगलवार शाम को पैरा एथलीट मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार ने पुरुष ऊंची कूद में क्रमश: टी42 वर्ग में रजत और कांस्य पदक जीते।

मरियप्पन और शरद के पदक जीतने के साथ ही भारत ने इस पैरालंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम कर लिए हैं। भारत पदक तालिका में 30वें स्थान पर पहुंच गया है। मरियप्पन ने 1.86 मीटर के प्रयास के साथ रजत व शरद ने 1.83 की जंप लगा कांस्य पदक अपने नाम किया। अमेरिका के सैम ग्रेव ने अपने तीसरे प्रयास में 1.88 मीटर की कूद के साथ सोने का तमगा जीता। इसी स्पर्धा में हिस्सा ले रहे रियो पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता वरुण सिंह भाटी 7वें स्थान पर रहे।

tokyo paralympic games,mariyappan thangavelu,sharad kumar,high jump,silver medal,bronze medal,sports news in hindi

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी दोनों एथलीटों को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों एथलीटों की इस कामयाबी के लिए टि्वटर के माध्यम से बधाई दी है। मोदी ने लिखा कि मरियप्पन निरंतरता और श्रेष्ठता का पर्याय बन गए हैं। उन्हें रजत पदक जीतने के लिए ढेरों बधाई। भारत को उनकी कामयाबी पर फख्र है। आपको बता दें कि टी42 वर्ग में उन खिलाड़ियों को रखा जाता है, जिनके पैर में समस्या है, पैर की लंबाई में अंतर है, मांसपेशियों की ताकत और पैर की मूवमेंट में दिक्कत है। इस वर्ग में खिलाड़ी खड़े होकर कंपीट करते हैं। मंगलवार को ही निशानेबाज सिंहराज अधाना ने पुरुष 10 मीटर एयरपिस्टल एसएच1 इवेंट में कांस्य पदक जीता। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक दो स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य जीते हैं।

tokyo paralympic games,mariyappan thangavelu,sharad kumar,high jump,silver medal,bronze medal,sports news in hindi

ये है मरियप्पन और शरद की दर्दभरी दास्तां…

खेल रत्न मरियप्पन थंगावेलु का पैरालंपिक खेलों में यह दूसरा मेडल है। इससे पहले 26 वर्षीय मरियप्पन साल 2016 में रियो में हुए पैरालंपिक खेलों में गोल्ड जीत चुके हैं। मरियप्पन के लिए खेल को अपनाना आसान नहीं था। उन्हें कभी पिता का साया नहीं मिला। मां ने अकेले ही हर मुश्किल का सामना करते हुए बेटे को पाला। मरियप्पन का जन्म तमिलनाडु के सेलम जिले के पेरियावादमगट्टी गांव में हुआ था।

मरियप्पन जब पांच साल के थे और स्कूल जा रहे थे तो एक बस उनके पैर पर चढ़ गई और उनका दाहिना घुटना बुरी तरह से कुचल दिया। दूसरी ओर, मुजफ्फरपुर के शरद कुमार साल 2018 में एशियन पैरा एथलेटिक्स में 1.9 मीटर की हाई जम्प लगाकर गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं। शरद दो साल की उम्र में ही पोलियोग्रस्त हो गए थे जिसके चलते उनके शरीर के कुछ हिस्से पैरालाइसिस हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत