न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : भारतीय हॉकी टीम 49 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची, जानें-टेनिस में किसने मारी बाजी

कप्तान मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम ने 49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत ने रविवार को ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Aug 2021 7:23:25

Tokyo Olympic : भारतीय हॉकी टीम 49 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची, जानें-टेनिस में किसने मारी बाजी

कप्तान मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम ने 49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत ने रविवार को धमाकेदार खेल दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन को 3-1 से मात दी। भारत की तरफ से दिलप्रीत सिंह ने 7वें, गुरजंत सिंह ने 16वें और हार्दिक सिंह ने 57वें मिनट में गोल दागे। ब्रिटेन के लिए एकमात्र गोल तीसरे क्वार्टर के अंतिम मिनट में आया। अब अगले मुकाबले में भारत की बेल्जियम से टक्कर होगी।

बेल्जियम ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में स्पेन को 3-1 से ही हराया है। भारत ने इससे पहले 1972 के म्यूनिख ओलंपिक के सेमीफाइनल मेें जगह बनाई थी। हालांकि भारत 1980 के मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाने में सफल रहा था, लेकिन तब 6 टीमों ने भाग लिया था और टॉप-2 टीमों के बीच फाइनल खेले गया था। आपको बता दें कि भारत ने ओलंपिक हॉकी में 8 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीता है।

टेनिस : ज्वेरेव ने खाचनोव को हरा जीता पुरुष एकल का खिताब

एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रविवार को टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल का खिताब जीत लिया। जर्मनी के पांचवीं वरीयता ज्वेरेव ने फाइनल में रूस ओलंपिक समिति (आरओसी) के कारेन खाचनोव को 6-3, 6-1 से हराया। ज्वेरेव ने सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक को बाहर का रास्ता दिखाया था। यह ज्वेरेव के करियर का सबसे बड़ा खिताब है। छह फुट छह इंच के ज्वेरेव ने दमदार सर्विस और विश्वास से भरे बैकहैंड से मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। उन्होंने 25वी रैंकिंग के खाचनोव को कोई मौका नहीं दिया। ज्वेरेव का ग्रैंडस्लैम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले साल यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचना था जहां वे दो सेट की बढ़त के बावजूद डोमिनिक थीम से हार गए थे।

टेनिस : बेलिंडा बेनसिक ने स्विट्जरलैंड को दिलाया सोना
दुनिया की नंबर 12 टेनिस खिलाड़ी और ओलंपिक में 9वीं वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिक ने देश को स्वर्ण पदक दिलाया। बेलिंडा ने फाइनल में चेक गणराज्य की गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी माकेर्टा वोंद्रोसोवा को 7-5, 2-6, 6-3 से हरा महिला एकल का खिताब जीत लिया। मुकाबला दो घंटे और 30 मिनट तक चला। स्विट्जरलैंड के लिए यह ओलंपिक टेनिस में तीसरा स्वर्ण है। इससे पहले मार्क रोसेट ने बार्सिलोना 1992 में पुरुष एकल और रोजर फेडरर व स्टेन वावरिंका ने बीजिंग 2008 में पुरुष युगल में स्वर्ण जीता था। बेलिंडा ने अपनी यह जीत फेडरर और मार्टिना हिंगिस के नाम की। फेडरर ने चोट के चलते ओलंपिक में हिस्सा नहीं लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत