न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023 Final: भारत की इन दो कमियों का फायदा उठाने में सफल हो सकता है आस्ट्रेलिया, सावधानी बरते हुए खेलना होगा टीम इंडिया को

यह सच है कि भारतीय टीम लगातार जीत रही है, लेकिन इस टीम में भी कुछ कमियां हैं जिनसे टीम को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि फाइनल में कंगारू टीम इसका फायदा जरूर उठाना चाहेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 5:30:00

World Cup 2023 Final: भारत की इन दो कमियों का फायदा उठाने में सफल हो सकता है आस्ट्रेलिया, सावधानी बरते हुए खेलना होगा टीम इंडिया को

अहमदाबाद। एक दिवसीय विश्व कप प्रतियोगिता 2023 में भारतीय टीम ने अपने सभी 10 मैचों में विजय प्राप्त करते हुए स्पष्ट रूप से यह संकेत दिया है कि इस बार विश्व कप भारत की झोली में आएगा। लगातार मिली सफलताओं से दर्शकों व प्रशंसकों की उम्मीदों को उड़ान भरने का मौका मिला है। अहमदाबाद में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों का हुजूम अहमदाबाद उमड़ पड़ा है। आम जनता की भारी रुचि को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है जो आज शाम को नई दिल्ली, मुम्बई इत्यादि स्थानों से प्रशंसकों को लेकर रवाना होंगी।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंच चुकी है। अब उसे चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना है और टीम इंडिया जिस तरह से खेल रही है अगर वैसा ही प्रदर्शन फाइनल में रहा तो उसे रोकना पाना पैट कमिंस के लिए मुश्किल होगा। यह सच है कि भारतीय टीम लगातार जीत रही है, लेकिन इस टीम में भी कुछ कमियां हैं जिनसे टीम को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि फाइनल में कंगारू टीम इसका फायदा जरूर उठाना चाहेगी। भारत के पास एक बल्लेबाज और एक गेंदबाज की कमी है। आस्ट्रेलिया इसी कमी का फायदा उठाते हुए मैच को अपने पक्ष में करने में सफल हो सकता है।

टीम में छठे गेंदबाजी की कमी


जब हार्दिक पांड्या टीम में थे तब भारत के पास छठे गेंदबाज का विकल्प था और टीम की गेंदबाजी में वैराइटी भी आ रही थी, लेकिन उनका विश्व कप से ही बाहर हो जाने के बाद भारत सिर्फ 5 गेंदबाजों के साथ खेल रहा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को सेमीफाइनल मैच में एक और गेंदबाज की कमी बहुत अखरी थी, जब केन विलियमसन और मिचेल ने 181 की साझेदारी करके भारत को तनाव में ला दिया था।

अब फाइनल में इसे दूर नहीं किया जा सकता है। भारत को सावधानी से अपनी इस कमी को दूर करते हुए मैच को पकड़ में रखने की आवश्यकता होगी। टीम के गेंदबाजों को न सिर्फ किफायती गेंदबाजी करनी होगी, अपितु उन्हें अपनी गेंदों को लगातार स्टम्प पर रखना होगा, जिससे बल्लेबाजों को आसानी से रन बनाने का मौका न मिल सके। विशेष रूप से मोहम्मद सिराज को अपनी गति के साथ गेंदों को ऑफ स्टम्प के बाहर डालने के स्थान पर मिडिल स्टम्प पर गेंद डालने का प्रयास करना होगा। छठे गेंदबाज के रूप में रोहित और विराट ने नीदरलैंड के खिलाफ गेंदबाजी की थी, लेकिन फाइनल में इनसे गेंदबाजी नहीं करवाई जा सकती।

टीम के पास नहीं 5 नम्बर के बाद भरोसेमंद बल्लेबाज

पिछले 10 मैचों में भारतीय टीम के टॉप 5 बल्लेबाजों ने ऐसा खेल खेला है कि बाकी के बल्लेबाजों के लिए कुछ करने को बचता नहीं है। ऐसे कम ही मौके आए हैं जब नंबर 5 के बाद से बल्लेबाजों को ज्यादा कुछ करने की जरूरत पड़ी है। भारत के पास अभी छठे नंबर पर सूर्यकुमार यादव खेल रहे हैं जो बेहद खराब फॉर्म में हैं तो वहीं इसके बाद रविंद्र जडेजा आते हैं जिनसे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती है। इस स्थिति में पूरी जिम्मेदारी नंबर 5 के बल्लेबाजों को ही पहले की तरह फाइनल में भी उठाना होगी।

रोहित शर्मा जिस अंदाज में खेलते नजर आए हैं उन्हें उसी अनुरूप कल के मैच में भी खेलना होगा, लेकिन इस तरह से कि वे अपना विकेट बचा सके। तेज गति के साथ रन बनाते हुए उन्हें स्वयं को एक छोर स्थिर करना होगा।

नंबर 6 के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम में हार्दिक पांड्या की जगह शामिल किया गया था और वह लगातार खेल भी रहे हैं, लेकिन उन्हें जब-जब मौका मिला है वह रन बनाने में सफल नहीं रहे हैं। सूर्यकुमार ने लगभग हर मौके पर निराश किया है और उन्होंने अब तक खेले 6 मैचों में 2, 49, 12, 22, 2*, 1 रन ही बनाए हैं। खराब फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार पर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता है तो वहीं जडेजा से आप बहुत बड़े स्कोर की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। इस स्थिति में अगर एक बार को ऊपर के बल्लेबाज बिखरे तो फिर टीम के लिए संभालना मुश्किल हो जाएगा और कंगारू टीम इस कमी का फायदा जरूर उठाने की कोशिश करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?