न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या रेप केस मामले में योगी हुए सख्त, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोपी की सम्पत्ति की जाँच शुरू

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नाबालिग लड़की से रेप के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 02 Aug 2024 8:06:23

अयोध्या रेप केस मामले में योगी हुए सख्त, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोपी की सम्पत्ति की जाँच शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नाबालिग लड़की से रेप के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। गौरतलब है कि सीएम योगी ने शुक्रवार को ही अयोध्या रेप पीड़िता की मां से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। अब इस पूरे मामले में दो पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, रेप के मुख्य आरोपी मोइद की संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

अयोध्या के भदरसा में हुए रेप कांड में बड़ी कार्रवाई की गई है। पीड़ित किशोरी की मां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद से ही कार्रवाई तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, पूराकलंदर थानाध्यक्ष रतन शर्मा और भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस वालों पर ये एक्शन त्वरित कार्रवाई न करने और मुकदमा दर्ज करने में देरी के कारण की गई है। नाबालिग लड़की की मां ने मुख्यमंत्री योगी से इस बारे में शिकायत की थी।

इंडिया टीवी के अनुसार, अयोध्या के भदरसा में नाबालिग बच्ची से रेप के मुख्य आरोपी सपा नेता मोइद खान पर भी एक्शन तेज कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मोइद की संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी गई है। राजस्व विभाग ने उसकी जमीन की पैमाईश शुरू की है। मोइद पर तालाब और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे का आरोप लगा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, अयोध्या रेप केस की पीड़िता के पिता नहीं है। उसकी मां और बहने मजदूरी से मिले पैसे से घर का गुजारा चलाती हैं। आरोप है कि ढाई महीने पहले पीड़िता मजदूरी कर घर लौट रही थी। इसी वक्त सपा नेता मोइद खान की बेकरी में काम करने वाला राजू खान उसके पास आया और कहा मोइद तुम्हें बुला रहे हैं। जब पीड़िता वहां पहुंची तो मोइद खान ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, राजू ने मोबाइल से वीडियो बनाया। इसके बाद राजू ने भी पीड़िता संग दुष्कर्म किया। इसके बाद ये सिलसिला आम हो गया और लगातार पीड़िता के साथ यह दोनों रेप करते रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप