न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

60 करोड़ लागत, कमाई 19 करोड़, अब OTT पर उड़ा रही गर्दा, बनी दर्शकों को पहली पसन्द द फैमिली स्टार

जहाँ विजय देवरकोंडा किंगडम को लेकर चर्चाओं में हैं, वहीं उनकी चर्चा गत वर्ष प्रदर्शित हुई और असफल रही फिल्म द फैमिली स्टार को लेकर भी हो रही है, जो इस दिनों ओटीटी पर जबरदस्त हिट साबित हो रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 25 Jul 2025 11:59:41

60 करोड़ लागत, कमाई 19 करोड़, अब OTT पर उड़ा रही गर्दा, बनी दर्शकों को पहली पसन्द द फैमिली स्टार

दक्षिण भारत के ख्यातनाम सितारों में शामिल अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी प्रदर्शित होने वाली फिल्म किंगडम को लेकर सुर्खियों में हैं। दो भागों में प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म में विजय दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस काफी आशान्वित नजर आ रहा है। जहाँ विजय देवरकोंडा किंगडम को लेकर चर्चाओं में हैं, वहीं उनकी चर्चा गत वर्ष प्रदर्शित हुई और असफल रही फिल्म द फैमिली स्टार को लेकर भी हो रही है, जो इस दिनों ओटीटी पर जबरदस्त हिट साबित हो रही है। दर्शकों ने ओटीटी प्लेटफार्म पर इस फिल्म को तहेदिल से स्वीकार किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने मात्र 19 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म से इसके निर्माता दिल राजू को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ था। लेकिन अब ओटीटी पर इसके ट्रेंड को देखते हुए वो काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

2024 की असफल फिल्म

परशुराम पेटला द्वारा निर्देशित 2024 में रिलीज हुई तेलुगु भाषा की रोमांटिक एक्शन ड्रामा 'द फैमिली स्टार' फ्लॉप साबित हुई थी जो अपना बजट तक नहीं निकाल सकी। हालांकि फ्लॉप होने के बावजूद इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खूब पसंद किया जा रहा है जो काफी दिनों से ट्रेंड कर रही। इसमें विजय देवरकोंडा ने गोवर्धन की भूमिका निभाई है जो एक मिडिल क्लास परिवार का लड़का है और पारिवारिक जिम्मेदारियों को संभालता है। वहीं मृणाल ठाकुर ने इंदु की भूमिका निभाई है जो एक सीईओ है और उसकी किरायेदार होती है। यह फिल्म जिदंगी के उतार-चढ़ाव और सामाजिक चुनौतियों के बीच पनप रहे उनके रिश्ते की है। फिल्म दोनों के बीच पहले खूब लड़ाई देखने को मिलती है। लेकिन, बाद में इंदु और गोवर्धन शादी कर अपना घर बसा लेते हैं।

द फैमिली स्टार की कहानी क्या है?

यह पारिवारिक ड्रामा गोवर्धन (विजय देवरकोंडा) की कहानी है जो एक मेहनती मिडिल क्लास परिवार से है और पारिवारिक जिम्मेदारियों से घिरा हुआ है। उसकी जिंदगी में तब नया मोड़ आता है जब एक खूबसूरत और समझदार सीईओ इंदु (मृणाल ठाकुर) उसकी किरायेदार बन घर में एंट्री करती है। दोनों को धीरे-धीरे एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और वह आगे साथ रहने का फैसला करते हैं। लेकिन, इसके पहले दोनों की लाइफ में बहुत ऐसा होता है, जिसे देख आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

कहां देखें द फैमिली स्टार

श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के तहत दिल राजू और सिरीश द्वारा निर्मित, 'द फैमिली स्टार' 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर केवल 19 करोड़ रुपये ही कमा पाई। फिल्म में इंदु के पिता की भूमिका में जगपति बाबू दिखाई दिए। वहीं इसमें वेनेला किशोर, दिव्यांशा कौशिक और रोहिणी हट्टंगड़ी जैसे सहायक कलाकार भी हैं। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म को IMDb पर 5.4 की रेटिंग मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक