Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना मरीजों पर Ivermectin के इस्तेमाल पर WHO ने जारी की चेतावनी, एक दिन पहले ही गोवा सरकार ने दी थी मंजूरी

स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि किसी नए लक्षण के लिए किसी दवा के इस्तेमाल के दौरान सुरक्षा और उसका प्रभाव बेहद महत्वपूर्ण होता है। WHO ने कहा कि वह क्लिनिकल ट्रायल के अलावा आइवरमेक्टीन के जनरल इस्तेमाल के खिलाफ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 May 2021 3:52:37

कोरोना मरीजों पर Ivermectin  के इस्तेमाल पर WHO ने जारी की चेतावनी, एक दिन पहले ही गोवा सरकार ने दी थी मंजूरी

गोवा सरकार ने कोविड संक्रमण रोकने के लिए सोमवार को वयस्कों पर Ivermectin के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि कोरोना संक्रमितों को 5 दिन तक 12mg आइवरमेक्टीन दी जाएगी। ब्रिटेन, इटली, स्पेन और जापान में मरीजों पर इस दवा के इस्तेमाल से रिकवरी का समय घटा है, मौतों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि ये कोविड इन्फेक्शन से रक्षा नहीं करती है, पर इस बीमारी की गंभीरता को कम करती है। इसका इस्तेमाल करने वाले सुरक्षा के झूठे भ्रम में न आएं, वो सभी गाइडलाइंस का पालन करें। वहीं, मंगलवार को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने कोविड मरीजों के इलाज के लिए आइवरमेक्टीन के इस्तेमाल पर चेतावनी जारी की है।

स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि किसी नए लक्षण के लिए किसी दवा के इस्तेमाल के दौरान सुरक्षा और उसका प्रभाव बेहद महत्वपूर्ण होता है। WHO ने कहा कि वह क्लिनिकल ट्रायल के अलावा आइवरमेक्टीन के जनरल इस्तेमाल के खिलाफ है।

WHO की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने मंगलवार को आइवरमेक्टीन के इस्तेमाल को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, 'किसी भी नई बीमारी के लिए इस्तेमाल हो रही दवाइयों की सुरक्षा और प्रभावकारिता जरूरी होती है। WHO क्लीनिकल ट्रायल के इतर कोविड के इलाज में आइवरमेक्टिन के इस्तेमाल के खिलाफ है।' इससे पहले मार्च में WHO ने कहा था कि इस दवा से मौतें कम होने या अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत कम पड़ने के सबूत मिलने की संभावना काफी कम है।
जर्मन कंपनी ने भी जारी दी थी चेतावनी

WHO से पहले जर्मन हेल्थकेयर और लाइफ साइंस कंपनी मर्क ने भी इस दवा को लेकर चेतावनी दी थी। मर्क ने कहा था- हमारे वैज्ञानिक आइवरमेक्टीन के प्रभाव के सभी तथ्यों और स्टडीज की जांच पड़ताल कर रहे हैं। अब तक इस दवा के कोरोना पर प्रभाव पड़ने के कोई वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं मिले हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि ज्यादातर स्टडीज में सेफ्टी डाटा की कमी है।

यह दूसरी बार है जब WHO ने आइवरमेक्टिन ने पिछले दो महीनों में इसके इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी है। मार्च में संगठन ने कहा था कि 'इसकी बहुत कम निश्चितता है कि इस दवा से बीमारी से मौत या फिर अस्पतालों में भर्ती होने की दर में कमी आती हो। कोविड-19 के इलाज में इसके एक्शन को लेकर हमें बहुत भरोसेमंद सबूत नहीं मिला है।' दवा की एक ही मात्रा सभी लोगों को नहीं देनी चाहिए

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गोवा के डॉ विनायक बुवाजी का कहना है कि इस वैक्सीन का इस्तेमाल 5 दिन के कम पीरियड के लिए नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आइवरमेक्टीन को शुरुआत में पहले, तीसरे और सातवें दिन देना चाहिए। इसके बाद इसे हफ्ते में एक बार तब तक देना चाहिए, जब तक महामारी कंट्रोल में नहीं आ जाती है। केवल 5 दिन टैबलेट देना असरदार नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि इस दवा की एक ही मात्रा सभी लोगों को नहीं देनी चाहिए। 60 साल से कम उम्र के लोगों को 12mg और 60 से ऊपर के लोगों को 18mg डोज देनी चाहिए। हम गोवा के स्वास्थ्य विभाग को इसमें बदलाव करने के लिए पत्र लिखेंगे।

कोरोना मरीजों पर कितनी कारगर


आइवरमेक्टीन एक एंटी-पैरास्टिक दवा है। इसे भारत में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने मंजूरी दे रखी है। इसका इस्तेमाल संक्रमण में किया जाता है। इसके लिए डॉक्टर्स की सलाह जरूरी होती है।

एक स्टडी में पाया गया है कि आइवरमेक्टीन किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण फैलने से बचा सकती है। अमेरिका में भी इस पर स्टडी पब्लिश हुई थी। कई स्टडी सामने आने के बाद साइंटिस्ट ने दवा और कोरोना संक्रमण के कनेक्शन पर रिसर्च की। अब तक करीब 2500 लोगों पर इसका ट्रायल किया जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
यमुना एक्सप्रेसवे पर 25 नवंबर से नई स्पीड लिमिट, अब 100 नहीं 75 किमी प्रति घंटे दौड़ेंगे वाहन
यमुना एक्सप्रेसवे पर 25 नवंबर से नई स्पीड लिमिट, अब 100 नहीं 75 किमी प्रति घंटे दौड़ेंगे वाहन
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
‘मैं अपने काम पर कायम हूं’, Fine Shyt विवाद पर गुरु रंधावा ने तोड़ी चुप्पी
‘मैं अपने काम पर कायम हूं’, Fine Shyt विवाद पर गुरु रंधावा ने तोड़ी चुप्पी
वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
astrology