न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में कल (बुधवार) देर रात एक हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ। इसके प्रभाव से बीकानेर, चूरू और उनके आसपास के जिलों में बादल छाए। आज (गुरुवार) इस सिस्टम के असर से प्रदेश के 9 जिलों में आंधी-बारिश होने की संभावना है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 12:35:25

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में कल (बुधवार) देर रात एक हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ। इसके प्रभाव से बीकानेर, चूरू और उनके आसपास के जिलों में बादल छाए। आज (गुरुवार) इस सिस्टम के असर से प्रदेश के 9 जिलों में आंधी-बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के उत्तरी हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। यहां हवाओं की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

21 मार्च को भी हो सकती है बारिश

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 21 मार्च को भी जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, राज्य के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। अगले चार से पांच दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में शुष्क मौसम बना रहेगा, जिससे तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। राजधानी जयपुर समेत अन्य जिलों में बीते कुछ दिनों से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 और 21 मार्च को हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है। इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर तेज हो सकता है।

होली से पहले प्रदेश का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री अधिक 40 डिग्री से पार तक दर्ज हुआ था, जो अब बारिश और ओलावृष्टि के कारण सामान्य के आसपास बना हुआ है। बुधवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37।8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम की पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी चार-पांच दिनों में फिर गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

राजस्थान में कल दिनभर सभी शहरों में आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप रही। जयपुर, धौलपुर, अलवर समेत अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहा। कल सबसे अधिक तापमान 37।8 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। धौलपुर, दौसा, पाली में अधिकतम तापमान 36, जालोर में 36।9, जैसलमेर में 36।7, फलोदी (जोधपुर) में 36।2, चित्तौड़गढ़ में 36।7, जोधपुर में 35।6, बीकानेर में 35।1, डूंगरपुर में 35।8 और कोटा-अजमेर में 33।8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। देर शाम को बीकानेर, चूरू, फलोदी, जैसलमेर के आसपास हल्की हवा चली और मौसम में बदलाव हुआ। इन जगहों पर देर रात में हल्के बादल छाए।

जयपुर में तापमान बढ़ा, दिन में हल्की गर्मी

राजधानी जयपुर में कल दिनभर तेज धूप रही, जिसके कारण दिन में लोगों को हल्की गर्मी महसूस हुई। जयपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान 33।2 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 17।4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर के अलावा दौसा में भी कल तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, यहां दिन में जयपुर की तुलना में गर्मी ज्यादा रही।

आज इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा और भरतपुर जिलों में आंधी चलने, बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 21 मार्च को इस सिस्टम का असर राजस्थान से खत्म होगा और उसके बाद अगले 4-5 दिन मौसम पूरी तरह ड्राय रहेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज होगी।

रबी फसलों पर प्रभाव

राज्य में जारी इस मौसमी बदलाव का असर किसानों पर भी पड़ सकता है। रबी की फसल की कटाई का दौर चल रहा है, ऐसे में अगर बारिश होती है, तो गेहूं, चना और सरसों जैसी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों की कटाई में तेजी लाएं और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भंडारित करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका