न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: गाजियाबाद में कॉलेज के छात्रों ने जिम ट्रेनर को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, 6 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कॉलेज के छात्रों ने मिलकर एक 27 वर्षीय जिम ट्रेनर की ईंट, पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में बीए में पढ़ने वाले 6 छात्रों को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Mar 2023 5:46:14

UP News: गाजियाबाद में कॉलेज के छात्रों ने जिम ट्रेनर को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, 6 आरोपी  गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कॉलेज के छात्रों ने मिलकर एक 27 वर्षीय जिम ट्रेनर की ईंट, पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में बीए में पढ़ने वाले 6 छात्रों को गिरफ्तार किया है। इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए साहिबाबाद एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि लाजपत नगर के रहने वाले विराट मिश्रा राज नगर में एक जिम में ट्रेनर का काम करता था। एलआर कॉलेज से कुछ दूरी पर उसने अपने घर के पास मुख्य आरोपी मनीष को एक युवती के साथ स्कूटर पर आपत्तिजनक हालत में सवार देखा। तो इस पर विराट मिश्रा ने आपत्ति जताई और दोनों से कहा कि वह रिहायशी इलाके में ऐसी हरकत ना करें।

इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। मनीष ने अपने कॉलेज के दोस्तों को बुला लिया और विराट पर ईंटों, डंडे और छड़ों से हमला कर दिया। इस दौरान पास में रहने वाले उसके दोस्त बंटी ने विराट को बचाने की कोशिश की। लेकिन लड़कों ने उसे भी पीट दिया। इस मारपीट में दोनों के सिर में चोट लगी और इलाज के लिए दोनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां बंटी को रविवार को छुट्टी दे दी गई, लेकिन मिश्रा की सोमवार को अस्पताल में मौत हो गई।

बंटी की शिकायत के आधार पर साहिबाबाद थाने में एलआर कॉलेज के बीए के छह छात्रों मनीष कुमार सिंह (20), गौरव कसाना (22), विपुल कुमार (22), मनीष यादव (22), आकाश कुमार (22) और पंकज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुरुआत में आईपीसी की धारा 147 (दंगा), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस बीच विराट मिश्रा की मौत के बाद पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी में अब धारा 307 को धारा 302 (हत्या) में बदल दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात