न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: कोरोना वैक्सीनेशन में फर्जीवाड़ा, अलीगढ़ में मृतक को लगा दिया टीका, पढ़े पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण का टारगेट पूरा करने की इतनी जल्दबाजी थी कि कर्मचारियों ने मरे हुए व्यक्ति का ही टीकाकरण कर दिया है। टीकाकरण करने के बाद भारत सरकार की टीकाकरण वेबसाइट में मृतक के टीकाकरण के दोनों डोज लगने का प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Jan 2022 10:40:22

UP News: कोरोना वैक्सीनेशन में फर्जीवाड़ा, अलीगढ़ में मृतक को लगा दिया टीका, पढ़े पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण का टारगेट पूरा करने की इतनी जल्दबाजी थी कि कर्मचारियों ने मरे हुए व्यक्ति का ही टीकाकरण कर दिया है। टीकाकरण करने के बाद भारत सरकार की टीकाकरण वेबसाइट में मृतक के टीकाकरण के दोनों डोज लगने का प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया है। यह मामला अलीगढ़ के अलीनगर मोहल्ले का है। जिसमें व्यक्ति की मौत दिसंबर 2021 को हो गई थी। मौत के बाद नगर निगम ने जनवरी में मृतक का मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने अपना टारगेट पूरा करने की जल्दबाजी में 15 जनवरी को उसका टीकाकरण दिखाते हुए प्रमाणपत्र जारी कर दिया।

uttar pradesh,corona vaccination,corona vaccine,vaccination fraud in aligarh,vaccine to dead person

यह है पूरा मामला

अलीगढ़ के अलीनगर निवासी मो। आसिफ अपने परिवार का सबसे छोटा बेटा था। सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले 31 वर्षीय आसिफ ने 17 सितंबर को कोविड से बचाव के लिए टीके की पहली डोज लगवाई थी। जिसके बाद जनवरी में उसे दूसरी डोज लगनी थी। लेकिन दूसरी डोज का समय आने से पहले ही दिसंबर में उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 8 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया और नगर निगम ने 10 जनवरी को उसका मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग को अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए दूसरी डोज का समय आते ही बिना टीका लगाए प्रमाणपत्र जारी कर दिया।

परिवार के लोग उसकी मौत के गम को भुला भी नहीं पाए थे कि शनिवार को उनके मोबाइल में मैसेज आता है कि उनके बेटे ने कोविड की दूसरी डोज लगवा ली है। जिसके बाद परिवार जनों ने ऑनलाइन वेबसाइट पर चेक किया तो जिले की रिपोर्ट के आधार पर टीकाकरण का प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया था। जिसके बाद शहर के एक कांग्रेस नेता ने टीकाकरण में हो रहे फर्जीवाड़ा पर सवाल उठाते हुए सारे प्रकरण की शिकायत विभाग के अधिकारियों को की है।

मामले की शिकायत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सारे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। दूसरी डोज के प्रमाणपत्र में 31 वर्षीय मृतक मो। आसिफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छलेसर में दूसरी डोज लगाने की जानकारी दी गई है। वहीं मनोज कुमार नाम के स्वास्थ्य कर्मी ने उसे टीका लगाया है।

सीएमओ डॉ नीरज त्यागी ने बताया कि मामला सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है और जो भी इसमें शामिल होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह