न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर: देर रात बेकाबू E-Bus ने 17 वाहनों को रौंदा, 6 लोगों की मौत, दर्जन भर लोग घायल

कानपुर से बीती रात टाटमिल चौराहे के पास बेकाबू इलेक्ट्रिक बस द्वारा 17 वाहनों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। यह हादसा रविवार देर रात करीब 11:30 बजे का है। इस टक्कर से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें से 3 की शिनाख्त हो पाई है जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 Jan 2022 8:33:36

कानपुर: देर रात बेकाबू E-Bus ने 17 वाहनों को रौंदा, 6 लोगों की मौत, दर्जन भर लोग घायल

कानपुर से बीती रात टाटमिल चौराहे के पास बेकाबू इलेक्ट्रिक बस द्वारा 17 वाहनों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। यह हादसा रविवार देर रात करीब 11:30 बजे का है। इस टक्कर से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें से 3 की शिनाख्त हो पाई है जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों में से 7 को टाटमिल स्थित कृष्णा अस्पताल और 4 को हैलट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश में ई-बस टाटमिल चौराहे के पास डंपर से टकरा गई। हालांकि ई बस का ड्राइवर मौका पाकर वहां से भाग निकला।

kanpur,road accident,road accident news,electric bus

मिली जानकारी के मुताबि, ये इलेक्ट्रिक बस तेज रफ्तार में घंटाघर चौराहे से टाटमिल की ओर जा रही थी। पुल उतरते ही चालक ने बस को उल्टी दिशा में दौड़ाना शुरू कर दिया और जो भी बीच में मिला उसको रौंदते हुए निकल गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इनकी हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वालों में लाटूश रोड निवासी 26 वर्षीय शुभम सोनकर, 25 साल की ट्विंकल सोनकर और बेकनगंज के रहने वाले 24 वर्षीय अरसलान शामिल हैं। वहीं अन्य मृतकों की पहचान की जा रही हैं।

आरएम डीवी सिंह ने बताया कि ई-बस संख्या UP 78 GT 3970 बस से हादसा हुआ है। ई-बसों के संचालन और मेंटीनेंस का जिम्मा निजी एजेंसी पीएमआई को है। उससे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दुख जताया। उन्होंने लिखा, 'कानपुर में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुख हुआ है। इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

प्रियंका गांधी ने जताया दुख

हादसे की सूचना के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'कानपुर से सड़क हादसे का बहुत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप