न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्सपोर्ट ट्रेन: रेलवे की नई पहल, उदयपुर से विदेश सामान भेजना हुआ आसान; जानें कितना होगा किराया

राजस्थान के उदयपुर जिले के व्यापारियों के लिए अब अपनी वस्तुओं को सीधे विदेश भेजना आसान हो गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Mar 2025 1:19:25

एक्सपोर्ट ट्रेन: रेलवे की नई  पहल,  उदयपुर से विदेश सामान भेजना हुआ आसान; जानें कितना होगा किराया

राजस्थान के उदयपुर जिले के व्यापारियों के लिए अब अपनी वस्तुओं को सीधे विदेश भेजना आसान हो गया है। उदयपुर से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट तक सीधी एक्सपोर्ट ट्रेन शुरू कर दी गई है। यह पहली एक्सपोर्ट ट्रेन सोमवार रात 10:45 बजे खेमली कॉनकॉर डिपो से रवाना हुई और 630 किलोमीटर की दूरी तय करके मंगलवार रात मुंद्रा पोर्ट पहुंची। इस नई सुविधा से मेवाड़ के व्यापारियों में उत्साह है और वे इसे व्यापारिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

रेलवे के अनुसार, यह एक्सपोर्ट ट्रेन मेर्सक शिपिंग लाइन के सहयोग से डायरेक्ट पोर्ट एंट्री (DPE) अभियान के तहत शुरू की गई है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक (अजमेर) राजू भूतड़ा, उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता, और उदयपुर विकास प्राधिकरण सचिव राहुल जैन (IAS) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

किराए की जानकारी:

पहली एक्सपोर्ट ट्रेन में प्लाईवुड, प्लास्टिक मटेरियल, पैकिंग सामग्री, और पॉली बैग्स जैसे सामान भेजे गए। इस ट्रेन में 45 कंटेनर में माल भेजने की क्षमता है, और एक कंटेनर का किराया लगभग 50,000 रुपये होगा। एक कंटेनर में करीब 31 टन माल भेजा जा सकता है।

सड़क मार्ग की तुलना में रेलवे का फायदा:

इससे पहले मेवाड़ से मुंद्रा पोर्ट तक माल भेजने के लिए केवल सड़क मार्ग का ही विकल्प था, जिसमें समय अधिक लगता था और ट्रक अनलोडिंग के कारण भी समय की बर्बादी होती थी। अब रेलवे मार्ग की शुरुआत से व्यापारियों को माल पहुंचाने में समय की बचत होगी, और यह एक सुविधाजनक और तेज विकल्प साबित होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी