IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयर अय्यर पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

By: Ankur Thu, 01 Oct 2020 09:53:41

IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयर अय्यर पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

बीते दिनों दिल्ली कैपिटल्स को सनराइजर्स हैदराबाद से सीजन की पहली हार मिली थी। यह दिन दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरा साबित हुआ क्योंकि इसी के साथ उस दिन दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया जिसके पीछे का कारण मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति हैं। अय्यर पर यह जुर्माना आईपीएल आचार संहिता के तहत उनके सत्र के पहले अपराध को देखते हुए लगाया गया हैं।

आईपीएल की विज्ञप्ति के अनुसार, 'अबु धाबी में 29 सितंबर 2020 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2020 मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है।'

इसमें कहा गया, 'ओवर गति के अपराधों से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध है इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।' पिछले हफ्ते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर भी किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

ये भी पढ़े :

# KKR vs RR : थमा राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला, कोलकाता ने दी 37 रन की करारी हार

# KKR Vs RR : राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, क्या बना पाएगी जीत की हैट्रिक

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2023 lifeberrys.com