न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Shraddha Murder case: आफताब की पुलिस कस्टडी चार दिन बढ़ी, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की जांच CBI को ट्रांसफ़र करवाने वाली याचिका, जुर्माना भी ठोका

दिल्ली के श्रद्धा वॉलकर हत्याकांड में साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब की पुलिस कस्टडी चार दिन के लिए बढ़ा दी है। आफताब की पुलिस कस्टडी आज खत्म होने वाली थी। साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें पूरे मामले की जांच को सीबीआई को ट्रांसफर करने के लिए लगाई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Nov 2022 12:28:55

Shraddha Murder case: आफताब की पुलिस कस्टडी चार दिन बढ़ी, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की जांच CBI को ट्रांसफ़र करवाने वाली याचिका, जुर्माना भी ठोका

दिल्ली के श्रद्धा वॉलकर हत्याकांड में साकेतकोर्ट ने आरोपी आफताब की पुलिस कस्टडी चार दिन के लिए बढ़ा दी है। आफताब की पुलिस कस्टडी आज खत्म होने वाली थी। साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें पूरे मामले की जांच को सीबीआई को ट्रांसफर करने के लिए लगाई थी। कोर्ट ने याची से कहा कि आप हमें जांच सीबीआई को ट्रांसफर करने की सही वजह बताइए।

आपको बता दे, आरोपी आफताब को विशेष सुनवाई के तहत आज मंगलवार को साकेत कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान आफताब ने जज के सामने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वो HEAT OF THE MOMENT था। यानी जो उसने किया, वो बिना सोचे समझे गुस्से में किया।

उधर, श्रद्धा वॉलकर हत्याकांड जांच सीबीआई से करवाने की मांग वाली याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने पूरे मामले की जांच को सीबीआई को ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया है। इस दौरान कोर्ट ने याची से पूछा कि किस वजह से आप CBI को मामले की जांच ट्रांसफर करवाने की मांग कर रहे हैं। जबकि युवती परिवार वाले मामले की जांच CBI को ट्रांसफ़र करवाने की मांग नहीं कर रहे हैं। कोर्ट ने याची से कहा कि आप हमें जांच सीबीआई को ट्रांसफर करने की सही वजह बताइए। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि यह याचिका सिर्फ पब्लिसिटी के लिए दाखिल की गई है। दिल्ली पुलिस की एक टीम हिमाचल और दूसरी टीम बॉम्बे में जांच कर रही है।

कोर्ट ने कहा कि आफताब जांच में सहयोग कर रहा है। उसने जहां शव के टुकड़े फेंके, उसने उन जगहों की जानकारी दी। आफताब ने कहा कि वह सब कुछ बताएगा, लेकिन घटना को ज्यादा दिन हो जाने की वजह से वह कई चीजों को याद नहीं कर पा रहा है। आफताब के वकील के मुताबिक, उसे यह सही तरीके से याद नहीं है कि उसने आरी कहा से खरीदी। आफताब ने तालाब का भी मैप बनाया है, जहां उसने श्रद्धा का सिर फेंका था।

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब को द‍िल्‍ली की न‍िचली अदालत ने तीसरी बार पुल‍िस र‍िमांड पर भेजा है। मामले की जांच के ल‍िए द‍िल्‍ली पुलिस की टीम मुंबई में है और कई लोगों से पूछताछ कर रही है। केस में एक मह‍िला भी सामने आई हैं वसई पुल‍िस सूत्रों के मुताब‍िक, सामाजिक कार्यकर्ता पूनम बिड़लान ने दिल्ली पुलिस को सोमवार को दिए अपने बयान में कहा कि श्रद्धा वॉलकर ने उससे मदद मांगी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका