न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ramayana से रणबीर कपूर-यश के पोस्टर की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, राम और रावण की पहली झलक देख थम जाएगी फैंस की धड़कन!

बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म Ramayana से रणबीर कपूर और यश के पोस्टर की रिलीज डेट का खुलासा! जानें राम और रावण की पहली झलक, स्टार कास्ट और दीवाली 2026 में फिल्म की रिलीज की पूरी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 15 Jan 2026 8:37:29

Ramayana से रणबीर कपूर-यश के पोस्टर की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, राम और रावण की पहली झलक देख थम जाएगी फैंस की धड़कन!

बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड पौराणिक फिल्म Ramayana इस साल बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की पहली झलक पहले ही रिलीज़ कर दी गई है, लेकिन फिलहाल सिर्फ एनिमेटेड वर्जन में। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि राम और रावण के पोस्टर कब सामने आएंगे।

यूं तो फैंस को नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी Ramayana से राम और रावण की असली झलक देखने का इंतजार है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है। मगर अब लगता है कि यह वेटिंग लंबी नहीं रहने वाली। रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही इस बात की जानकारी सामने आ सकती है कि पोस्टर कब जारी होंगे।

रणबीर कपूर और यश की एंट्री

जैसा कि पहले ही खबरों में सामने आया है, फिल्म में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं, जबकि रावण की भूमिका में यश हैं। दोनों के लुक को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस साल मार्च में दोनों के पोस्टर्स रिलीज किए जा सकते हैं।

यह अनुमान इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि मार्च में राम नवमी का पर्व आता है और मेकर्स इसी अवसर पर पोस्टर्स लॉन्च कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स या स्टार्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस साल राम नवमी 27 मार्च को है।

रामायण की स्टार कास्ट

फिल्म में बॉलीवुड, टीवी और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े नाम अहम रोल निभा रहे हैं। पूरी लिस्ट इस प्रकार है:

भगवान राम – रणबीर कपूर

माता सीता – साई पल्लवी

रावण – यश

हनुमान – सनी देओल

लक्ष्मण – रवि दुबे

मंदोदरी – काजल अग्रवाल

दशरथ – अरुण गोविल

कौशल्या – इंदिरा कृष्णन

कैकेयी – लारा दत्ता

सूर्पनखा – रकुल प्रीत सिंह

मंथरा – शीबा चड्ढा

इंद्र देव – कुणाल कपूर

विद्युतजीवा – विवेक ओबेरॉय

रामायण की रिलीज डेट

कथित तौर पर 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनने वाली Ramayana दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट इस साल दीवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर आएगा।

पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और एडिटिंग भी कंप्लीट हो चुकी है। फिलहाल प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा फिल्म के VFX पर काम कर रहे हैं, जिससे राम और रावण की पहली झलक और भी धमाकेदार दिखे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड