न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका, ED अफसरों के खिलाफ FIR पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार को झटका दिया, ED अफसरों के खिलाफ दर्ज FIR पर अस्थायी रोक लगाई। कोर्ट ने ममता सरकार से दो हफ्तों में जवाब मांगा और सभी सबूत सुरक्षित रखने के आदेश दिए। मामले की अगली सुनवाई 3 फरवरी 2026 को होगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 15 Jan 2026 4:16:18

सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका, ED अफसरों के खिलाफ FIR पर रोक

15 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ दर्ज FIR पर अस्थायी रोक लगा दी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने I-PAC ऑफिस में छापेमारी के दौरान ED के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय एजेंसी के काम में हस्तक्षेप नहीं कर सकती।

ममता सरकार से मांगा दो हफ्तों में जवाब

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने CCTV फुटेज और अन्य सभी सबूतों को सुरक्षित रखने के आदेश दिए। कोर्ट ने ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस (TMC) और राज्य पुलिस को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 3 फरवरी 2026 को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार से दो हफ्तों के भीतर विस्तृत जवाब मांगा और कहा कि केंद्रीय एजेंसी के आरोप बेहद गंभीर हैं।

ममता बनर्जी पर सबूत चोरी के आरोप

ED ने कोर्ट में कहा कि 8 जनवरी 2026 को छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी I-PAC ऑफिस में पहुंचीं और कथित तौर पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज अपने साथ ले गईं। इस दौरान बंगाल DGP भी ममता के साथ मौजूद थे। पुलिस ने ED अफसरों के मोबाइल जब्त कर लिए। ममता बनर्जी मीडिया के सामने भी गईं, जिससे ED का मनोबल गिरा और उनकी कार्यवाही बाधित हुई।

सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा, “ममता बनर्जी आरोपी हैं और DGP की मिलीभगत से उन्होंने सबूतों की हेरफेर की। अगर बंगाल में किसी FIR की जांच होती है तो कोई असर नहीं होगा। इसलिए मामले में CBI जांच की जरूरत है।”

कपिल सिब्बल पर बेंच का कड़ा रुख

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने हाईकोर्ट के रवैये पर असंतोष जताया। वहीं, कपिल सिब्बल ने कहा कि पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को यह मानना चाहिए कि हाईकोर्ट न्याय देने में असमर्थ है। इस पर बेंच ने कड़ा नोटिस लिया और कहा, “आप मेरे मुंह में शब्द नहीं डाल सकते। हम तय करेंगे कि हमें क्या मानना है और क्या नहीं।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला