न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'अधिकारियों, कानून न भूलें…' वोटर लिस्ट विवाद पर अशोक गहलोत का तीखा तेवर, BJP को सख्त चेतावनी

राजस्थान में वोटर लिस्ट विवाद पर अशोक गहलोत ने BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फॉर्म 7 के जरिए कांग्रेस समर्थकों के नाम हटाने की साजिश का दावा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को कानून और संविधान के अनुसार काम करने की सख्त चेतावनी दी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 15 Jan 2026 2:55:14

'अधिकारियों, कानून न भूलें…' वोटर लिस्ट विवाद पर अशोक गहलोत का तीखा तेवर, BJP को सख्त चेतावनी

राजस्थान की सियासत में मतदाता सूची को लेकर घमासान तेज होता जा रहा है। वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के आरोपों (Rajasthan Vote Theft Row) के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यभर में कांग्रेस (Congress) से जुड़े मतदाताओं के नाम योजनाबद्ध तरीके से सूची से हटवाने की कोशिश हो रही है। गहलोत ने जहां पार्टी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का संदेश दिया, वहीं प्रशासनिक अमले को भी कड़े शब्दों में चेताया।

‘फॉर्म 7’ के जरिए रची जा रही साजिश का आरोप

अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर बताया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत नाम कटवाने से जुड़ी आपत्तियां दर्ज कराने का आज अंतिम दिन है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के कई जिलों से शिकायतें मिल रही हैं कि अज्ञात लोग बड़ी संख्या में ‘फॉर्म 7’ जमा कर कांग्रेस समर्थकों के नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। गहलोत के मुताबिक यह एक संगठित और सुनियोजित प्रक्रिया का हिस्सा है।

कार्यकर्ताओं को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल अध्यक्षों (BLA) से अपील की कि वे पूरी मुस्तैदी के साथ इस प्रक्रिया पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी वैध मतदाता का नाम गलत तरीके से सूची से हटना लोकतंत्र के लिए खतरा है। गहलोत ने स्पष्ट किया कि यह केवल पार्टी का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का सवाल है, इसलिए हर स्तर पर सतर्कता जरूरी है।

अधिकारियों को सख्त संदेश, संविधान के अनुसार काम करें

अशोक गहलोत ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि वे किसी भी राजनीतिक दबाव में आए बिना संविधान और कानून के मुताबिक काम करें। उन्होंने दो टूक कहा, “बीजेपी की घबराहट यह बताने के लिए काफी है कि उनकी जमीन खिसक रही है। अगर कोई भी अधिकारी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाया गया, तो उसे देर-सबेर कानून का सामना करना ही पड़ेगा।” गहलोत ने अफसरों से निष्पक्षता और ईमानदारी बनाए रखने की अपील की।

‘पेन ड्राइव में 5 लाख वोट कटवाने की योजना’ का दावा

इससे पहले बीकानेर के धोरीमना में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इस मुद्दे पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि अमित शाह (Amit Shah) और बीएल संतोष (BL Santosh) के जयपुर दौरे के बाद एक सुनियोजित रणनीति के तहत कांग्रेस समर्थकों के वोट काटे जा रहे हैं। डोटासरा के अनुसार, दिल्ली से मिले निर्देशों के बाद उपखंड अधिकारियों (SDM) को ‘फॉर्म नंबर 7’ सौंपे गए, जिनका इस्तेमाल कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आवास (CMR) से एक विशेष पेन ड्राइव जारी की गई है, जिसमें प्रदेश की हर विधानसभा से करीब 4 से 5 हजार कांग्रेस समर्थकों के वोट कटवाने का डेटा मौजूद है। इस तरह पूरे राजस्थान में लगभग 5 लाख वोट हटाने की रूपरेखा तैयार की गई है। यह दावा सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में विवाद और भी गहरा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन